विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2019

बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया था मानसिक उत्पीड़न का आरोप, अब पिता ने कही ये बात

16 अक्टूबर को, बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने भोपाल के कमलानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उनकी बेटी भारती सिंह, जो "मानसिक रूप से अस्वस्थ" हैं, लापता हो गई हैं.

Also Read in
बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया था मानसिक उत्पीड़न का आरोप, अब पिता ने कही ये बात
बेटी भारती सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद पिता सुरेंद्र नाथ सिंह ने सभी आरोपों को किया खारिज
भोपाल:

मध्यप्रदेश में बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह की बेटी भारती सिंह ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उन्हें उनका परिवार ना सिर्फ परेशान कर रहा है बल्कि एक विधायक के बेटे से शादी करने का दबाव भी बनाया जा रहा है. अपनी याचिका में भारती ने पुलिस सुरक्षा भी मांगी है. 16 अक्टूबर को, बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने भोपाल के कमलानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उनकी बेटी भारती सिंह, जो "मानसिक रूप से अस्वस्थ" हैं, लापता हो गई हैं.  अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारती अपने पिता के दावों को झुठलाती नजर आ रही हैं जिसमें कहा गया है कि वह "मानसिक रूप से अस्वस्थ" हैं. वीडियो में भारती ने ये भी कहा कि वह घर छोड़ने के बाद "सुरक्षित और खुश" थी, जहां उसे उसके परिवार द्वारा परेशान किया जा रहा था. 

बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी के आरोप, मर्जी के खिलाफ करवा रहे हैं शादी, इंजेक्शन देकर रखा कैद

"मैं किसी एक ईसाई या मुस्लिम लड़के के साथ नहीं हूं. मैं अपनी मर्जी से अपने घर से आई हूं इसलिये कृपया इसे एक जाति या धर्म का मुद्दा न बनाएं. मैं अपनी मर्जी से अपने घर से आई हूं, मुझे चैन से जीने दिया जाए, कृप्या मुझे परेशान ना किया जाए मैं जहां भी हूं बहुत अच्छे से रह रही हूं मैं घरवालों के साथ बहुत परेशानी से रह रही थी. "मैं मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक हूं, मेरे घरवाले झूठा आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वो एक ऐसी पोजिशन में हैं तो वो झूठे कागज़ात इकठ्ठा कर सकते हैं मैं तो ऐसा करने की स्थिति में नहीं हूं. तो जानबूझकर मुझे परेशान किया जा रहा है कृपया मेरी मदद करें, भारती के मुताबिक, फिलहाल वो एक फिटनेस सेंटर में काम कर रही हैं और पुणे में न्यूट्रिशनिस्ट का कोर्स कर रही हैं. अपनी याचिका में, उसने यह भी उल्लेख किया है कि वह एक अलग समुदाय के 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ संबंध में है जिससे वह शादी करना चाहती है. 

चुनाव से एक दिन पहले BJP विधायक का VIDEO वायरल- वोट कहीं भी डालोगे जाएगा 'कमल' को, 'हमने मशीन में...'

उनके वकील ने कहा कि हाल ही में, उनके परिवार ने उन्हें पुणे से भोपाल वापस यह कहकर बुलाए कि उनकी मां अस्वस्थ थीं. लेकिन जब वह घर आईं, तो उनका परिवार उनकी शादी के लिये दबाव बनाने लगा. पिछले साल, भारती ने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और महिला आयोग के साथ शिकायत दर्ज की थी. लेकिन शिकायत के बाद, पुलिस उसे भोपाल के हजेला अस्पताल में ले गई, जहां उन्हें नींद से लड़ने वाले पेरिलिन इंजेक्शन लगाए गए.  भारती के वकील अंकित सक्सेना के अनुसार, उनके पिता द्वारा दायर 16 अक्टूबर की पुलिस शिकायत की जांच और रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय में पहले ही एक रिट याचिका दायर की जा चुकी है. साथ ही, उसने अपील की है कि हाल ही में भोपाल में अपने पिता द्वारा दायर की गई गुमशुदगी की शिकायत में कोई कार्रवाई न की जाए क्योंकि उसने स्वेच्छा से भोपाल छोड़ दिया था. 

कमलेश तिवारी हत्याकांड: होटल के कमरे से मिला लावारिस बैग और भगवा कुर्ता, फॉरेंसिक टीम ने कमरे को किया सील

भारती सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उनके पिता और बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी बेटी भारती सिंह डिप्रेशन का शिकार रही है. उनका काफी समय से इलाज चल रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal MLA, BJP, Surendranath Singh, Bharti Singh Alleges Torture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com