विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2019

गोहत्या पर कमलनाथ सरकार ने लगाया रासुका, तो दिग्विजय सिंह ने ही उठा दिए सवाल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गोहत्या (गौहत्या) के आरोप में तीन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत की गई कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं.

गोहत्या पर कमलनाथ सरकार ने लगाया रासुका, तो दिग्विजय सिंह ने ही उठा दिए सवाल
रासुका मामले पर दिग्विजय सिंह का बयान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गोहत्या (गौहत्या) के आरोप में तीन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत की गई कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि गौवध (गोहत्या) पर रासुका नहीं लगनी चाहिए. खंडवा में पिछले दिनों तीन लोगों पर हुई रासुका की कार्रवाई को लेकर दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'आरोपियों पर गौ हत्या के लिए बने कानून के तहत कार्रवाई की जाना चाहिए थी, रासुका नहीं लगनी चाहिए थी."

मध्यप्रदेश में NSA के तहत एक और कार्रवाई, अवैध गौ वंश परिवहन मामले में दो गिरफ्तार

खंडवा जिले के मोघट थाने के खरखाली गांव में गो-हत्या के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है. तीन आरोपियों में से दो को बीते शुक्रवार और एक को सोमवार को पकड़ा गया था. तीनों आरोपियों- नदीम, उसके भाई शकील व आजम पर रासुका की कार्रवाई की गई है. फिलहाल तीनों जेल में हैं.

शिवराज के 'टाइगर जिंदा है' पर कांग्रेस का तंज, 'बूढ़ा टाइगर अब पिंजरे' में, दिग्विजय करेंगे संरक्षण...

पुलिस के अनुसार, नदीम आदतन अपराधी है और कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. उस पर पूर्व में भी गौ हत्या का आरोप लग चुका है. पुलिस को सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी, इसी के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की थी.

दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, मध्य प्रदेश सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने विधायक को 100 करोड़ का ऑफर दिया

राज्य में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आने के बाद गौ हत्या के मामले में रासुका की यह पहली कार्रवाई है. राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का तो कभी विरोध किया नहीं. कांग्रेस सभी धर्मो का सम्मान करती है. कांग्रेस धर्म के नाम पर न तो वोट मांगती है और न ही चंदा वसूलती है.  

VIDEO : मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी गौ मूत्र   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijaya Singh, Digvijaya Singh Questions NSA, Kamal Nath, Congress, NSA On Cow Slaughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com