विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2020

मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव में PPE किट पहन वोट देने पहुंचे कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (Kunal Chaudhary) पीपीई सूट पहनकर भोपाल स्थित विधानसभा में मतदान के लिए पहुंचे.

Also Read in
मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव में PPE किट पहन वोट देने पहुंचे कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी सदन में वोट देने जाते हुए.
  • कांग्रेस विधायक हैं कुणाल चौधरी
  • राज्यसभा चुनाव के लिए किया मतदान
  • बीजेपी नेता ने वोट देने पर उठाए सवाल
भोपाल:

राज्यसभा (Rajya Sabha) की 24 सीटों के लिए आज (शुक्रवार) वोटिंग हो रही है. कोरोनोवायरस महामारी (Coronavirus) जैसी खतरनाक बीमारी भी मध्य प्रदेश के एक विधायक को वोट देने से नहीं रोक पाई. कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (Kunal Chaudhary) पीपीई सूट पहनकर भोपाल स्थित विधानसभा में मतदान के लिए पहुंचे. MLA कुणाल चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस समय उनका इलाज चल रहा है. करीब 205 विधायकों के वोट देने के बाद आखिर में कुणाल चौधरी का नंबर आया. वह सदन में पीपीई सूट पहनकर आए थे. उनके हाथ में सिर्फ मोबाइल था. वोट देने के लिए वह सदन स्थित कक्ष में गए और मतदान किया. इस दौरान सदन में मौजूद अन्य लोग उनसे दूरी बनाए हुए थे.

विधायक चौधरी ने बताया कि उन्होंने 6 जून को कुछ अस्वस्थ महसूस किया. चार दिन बाद उनका टेस्ट किया गया. 12 जून को नतीजे आए और वह कोरोना पॉजिटिव निकले. MLA ने NDTV से बातचीत में कहा, 'मैं 12:45 बजे के करीब एक एम्बुलेंस से विधानसभा आ गया था. मैंने पीपीई किट पहनी थी. अधिकारियों ने भी पीपीई किट पहनी थी, फिर भी मुझे लगा कि वो कुछ डरे हुए हैं. ये सामान्य बात है. मैंने अपनी पार्टी के कैंडिडेट को वोट दिया और वापस आ गया.'

बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने इसपर ऐतराज जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को आखिर वोट डालने की अनुमति कैसे दी. आयोग द्वारा उन्हें वोट डालने की इजाजत देना महामारी नियंत्रण नियमों का उल्लंघन है. हितेश वाजपेयी को जवाब देते हुए कुणाल चौधरी ने कहा, 'जो लोग पंचायत चुनाव नहीं जीत सकते, वो मुझसे सवाल कर रहे हैं. उन्हें अपनी पार्टी नेताओं से पूछना चाहिए जो सरकार चला रहे हैं.'

बता दें कि आज गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट और मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट के लिए मतदान हो रहा है. गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

VIDEO: पीपीई किट पहनकर काम करने के घंटे कम किए जाएं : AIIMS नर्सिंग यूनियन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress MLA Kunal Chaudhary, Coronavirus, Covid 19, Rajya Sabha Elections MP, Madhya Pradesh Rajya Sabha Elections, MP News, Congress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com