विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

छत्तीसगढ़: महिला से बलात्कार के बाद हत्या की कोशिश, दो आरोपी हिरासत में

महिला को पहले गंभीर हालत में रायगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बाद में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया

छत्तीसगढ़: महिला से बलात्कार के बाद हत्या की कोशिश, दो आरोपी हिरासत में
प्रतीकात्मक फोटो.
रायगढ़:

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ (Raigarh) जिले में महिला से बलात्कार (Rape) और हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. रायगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खलखिया गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

वर्मा ने बताया कि महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि महिला 17 अक्टूबर को संतोष यादव (22) के वाहन में लिफ्ट लेकर जशपुर जिले के पत्थलगांव जा रही थी. वाहन में यादव के साथ उसका एक नाबालिग रिश्तेदार भी सवार था. उन्होंने बताया कि संतोष ने खलखिया गांव के करीब महिला से बलात्कार किया तथा जब उसका रिश्तेदार बलात्कार करने में असफल रहा तब उन्होंने महिला के चेहरे पर स्टील के कड़े से वार कर उसकी जान लेने की कोशिश की.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन सुबह गांव के करीब महिला घायल मिली तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. महिला को पहले गंभीर हालत में रायगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बाद में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया.

वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष यादव और उसके नाबालिग रिश्तेदार को महिला के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Woman Raped, Attempted Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com