विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों की नई चाल

नक्सलियों ने सड़क पर पुतले लगाए और उनके अंदर आईईडी बम फिट कर दिए, जवानों की सतर्कता से वारदात टली

सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों की नई चाल
नक्सलियों ने छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुतला बम फिट किए थे.
भोपाल:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने चाल चली. नक्सलियों ने सड़क पर पुतले लगाए और उनके अंदर आईईडी बम फिट कर दिए. जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.

दंतेवाड़ा से जगरगुंडा मार्ग पर कोंडासावली नाला पोस्ट कैम्प से महज 600 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने पुतला बम लगाया था. मौके से सीआरपीएफ की 231 बटालियन ने एक तीन किलो का और एक पांच किलोग्राम का बम बरामद किया. उन्हें सुरक्षित तरीक़े से नष्ट कर दिया गया.

अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग में जुड़वा नाला कैंप से 600 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने दो पुतले लगाए थे. उनके नीचे आईईडी विस्फोटक लगा दिए थे. नक्सलियों ने उन्हें बाकायदा ऑटो कनेक्ट तरीके से जोड़कर रखा था.

सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान रविवार की शाम को एरिया में सर्चिग के लिए निकले. इसी दौरान उन्हें कोंडासावली कैंप के पास पुतले लगे हुए दिखाई दिए. पहले तो पुतलों को देखकर उन्हें नक्सलियों की मौजूदगी का संदेह हुआ, लेकिन बाद में ध्यान देने पर पता चला कि वे पुतले हैं.

da480p0s

संदेह होने पर उन्होंने पुतलों को चेक किया और आईईडी विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया. फिलहाल आसपास के इलाके के कैंपों को सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट कर दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Effigy Bomb, Naxalites
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com