विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

अब सीबीआई संभालेगी छत्तीसगढ़ 'सेक्स सीडी' मामले की कमान

छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल लाने वाले कथित सेक्स सीडी मामले की जांच सीबीआई करेगी.

Also Read in
अब सीबीआई संभालेगी छत्तीसगढ़ 'सेक्स सीडी' मामले की कमान
सीबीआई (फाइल फोटो)
रायपुर: सीबीआई छत्तीसगढ़ के एक मंत्री से कथित रूप से जुड़े सेक्स सीडी विवाद की जांच जल्द अपने हाथों में लेगी. सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि एजेंसी ने राज्य पुलिस से मामले के दस्तावेज मांगे हैं क्योंकि उसे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से अधिसूचना प्राप्त हो गई है. एजेंसी के लिए आपराधिक मामला दर्ज करने से पहले यह जरूरी प्रक्रिया है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल में इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को कुछ समय पहले राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था. भाजपा नीत राज्य सरकार ने साजिश रचने के लिए विपक्षी कांग्रेस पर आरोप मढ़ा है.

यह भी पढ़ें - मंत्री की सेक्स सीडी : सीएम रमन सिंह ने कहा- सीबीआई जांच से सभी तथ्य सामने आ जाएंगे

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा था कि उनकी पार्टी पहले ही कह चुकी है कि सीडी फर्जी है और एक स्थानीय टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इससे छेड़छाड़ की गई है. बता दें कि इस सेक्स सीडी कांड ने छत्तीसगढ़ की सियासय में भूचाल ला दिया है.

VIDEO: बड़ी खबर : सेक्स सीडी पर घिरी आम आदमी पार्टी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sex CD Case, Chhattisgarh, CBI, Vinod Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com