विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2023

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया.

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
भोपाल:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है. संगठन के अनुभवी नेता नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं 

नरेंद्र सिंह तोमर को उनके विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों के साथ मैत्री संबंध रखने के लिए जाना जाता है. नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, जहां भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास कर रही है. 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को हाल में मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था. बहरहाल, भाजपा शासित मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

(इनपुट्स भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Ki Khabar, Madhya Pradesh Latest News, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com