विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2019

प्रज्ञा ठाकुर ने जवाहर लाल नेहरू पर साधा निशाना, कहा- जो भी भारत को खंडित करने का प्रयास करेगा अपराधी होगा

चुनावों के दौरान भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कई बार पार्टी ने कम बोलने की नसीहत दी, चुनाव के बाद भी उनके तेवर नरम नहीं पड़े.

Also Read in
प्रज्ञा ठाकुर ने जवाहर लाल नेहरू पर साधा निशाना, कहा- जो भी भारत को खंडित करने का प्रयास करेगा अपराधी होगा
जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गर्व कर रहे हैं वह देशभक्त हैं- प्रज्ञा ठाकुर
भोपाल:

चुनावों के दौरान भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कई बार पार्टी ने कम बोलने की नसीहत दी, चुनाव के बाद भी उनके तेवर नरम नहीं पड़े. अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपराधी कहे जाने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 'हमारे भारत को जो भी पीड़ा पहुंचाएगा, हमारे भारत को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा, वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें कोई शक नहीं'. कश्मीर से धारा 370 हटाने पर प्रज्ञा ने कहा कि 'इसके बाद जो देशभक्त हैं उनकी श्रेणी अलग हो चुकी है. देशभक्त उल्लास मना रहे हैं और जो रो रहे हैं वह देश भक्त तो हो ही नहीं सकते. धारा 370 और 35 ए हटने पर जो लोग खुश हैं, हमारे देश पर गर्व कर रहे हैं, जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गर्व कर रहे हैं वह देशभक्त हैं. उन्होंने कहा कि यह परिभाषा इस बार सिद्ध हो गई है कि कौन देश के साथ है और कौन देश के विरुद्ध है'.

कश्मीर पर सरकार के फैसले की नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने की आलोचना, बोले- 'भारतीय के रूप में इस पर गर्व नहीं'

कश्मीर से धारा 370 हटने पर दिग्विजय सिंह के विरोध पर प्रज्ञा ने कहा कि 'हम तो चुनाव इसलिए लड़े थे कि राष्ट्र धर्म के लिए काम करने वाले लोगों को बीच में आना चाहिए. वहीं जनता ने उन लोगों को बिल्कुल नकार दिया है जिन्हें यहां नहीं होना चाहिए. इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा में सदस्यता अभियान के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर में धारा 370 लगवाने पर अपराधी कहा था, जिसके बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि बाद में भोपाल आकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू को लेकर उन्होंने जो कुछ भी ओडिशा में कहा, वह तथ्यों के आधार पर कहा.

खुफिया विभाग को मिली गुजरात में अफगानी आतंकी छिपे होने की जानकारी, जारी हुआ स्केच

इस मामले में कांग्रेस ने पलटवार किया है. मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के अंदर का गोडसे बोल रहा है. प्रज्ञा ठाकुर जी का इतिहास किसी से छुपा नहीं है, यह वह नहीं उनके अंदर का गोडसे से बोल रहा है. प्रज्ञा ठाकुर हो, शिवराज सिंह चौहान हो ये गोडसेवादी विचारधारा के लोग हैं. जो कभी गांधी जी के लिए अपशब्द कहते हैं तो कभी नेहरू जी के लिए अपशब्द कहते हैं इनका ना तो स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना देना रहा है ना शहादत से कोई लेना देना रहा है और ना कभी लोगों ने देश की चिंता की है. ना देश को एक करने में अपना कोई योगदान दिया है. तो ऐसे लोगों के वक्तव्य पर मैं कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझती.  

Video: साध्वी प्रज्ञा के सफाई को लेकर दिए गए बयान पर जेपी नड्डा ने लगाई फटकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pragya Thakur, Pragya Thakur On Nehru, Jawahar Lal Nehru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com