प्रतीकात्मक फोटो.
भोपाल:
मध्यप्रदेश के भिंड के ऊमरी थाने में दो पुलिसकर्मियों पर हमले की रोंगटें खड़े कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. आरोपी ने कुदाल से दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया.
अचानक हुए इस हमले से दोनों पुलिस कर्मियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. साथी पर हमला होता देख दूसरा सिपाही हड़बड़ाया जरूर लेकिन खुद को हमले से बचा नहीं सका. हमले में गंभीर रूप से घायल एक पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है.
यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद
भिंड के एसपी रूडोल्फ अल्वारोस ने बताया आरोपी विष्णु राजावत को बाजार में बवाल करने के आरोप में आईपीसी की धारा 151 के तहत थाने लाया गया था. इसी दौरान वहां कंस्ट्रक्शन के काम के लिए पड़े गैंते को उठाकर उसने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया. हेड कॉन्स्टेबल उमेश बाबू गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें पहले ग्वालियर और फिर वहां से दिल्ली रेफर किया गया है.
VIDEO : कश्मीर में दो पुलिस कर्मी शहीद
आरोपी का कहना है कि वह थाने अपने साथी से मिलने आया था तभी पुलिसवालों ने उसे थाने में बिठा लिया. वहां से भागने के लिए उसने पुलिसवालों पर हमला किया. पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 307 हत्या की कोशिश, 394 जानबूझकर चोट पहुंचाने और 353 के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Attack On 2 Police Man