विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2020

महिला को गांव में पीटते हुए घुमवाया, पति सहित 7 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को बताया, ‘‘सामाजिक कुरीतियों की वजह से यह घटना घटी है. घटना में सात आरोपी बनाए गए हैं. इनमें सभी पीड़ित महिला के रिश्तेदार हैं.’’

महिला को गांव में पीटते हुए घुमवाया, पति सहित 7 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गये जेल
वीडियो में महिला के कंधे पर उसके पति को बिठाकर कुछ लोग उसे मारते हुए गांव में घुमवाते देखे जा सकते हैं.
झाबुआ:

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में कथित प्रेम संबंध की शंका पर एक आदिवासी महिला के ससुराल वालों ने उसे अमानवीय सजा देते हुए उसके कंधे पर पति को बैठाकर मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमवाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरूवार रात उसके पति सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है. झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर झाबुआ कोतवाली अंतर्गत ग्राम छापरी रणवासा में मंगलवार को यह घटना हुई. बुधवार की रात इसका वीडियो वायरल हुआ था.

इस वीडियो में महिला के कंधे पर उसके पति को बिठाकर कुछ लोग उसे मारते हुए गांव में घुमवाते देखे जा सकते हैं. महिला के पीछे भीड़ भी है, जिनमें से कुछ लोगों के हाथों में डंडे हैं. वे इस महिला का उपहास करते नजर आ रहे हैं और यह महिला अपने चेहरे को पीले शॉल से छुपाती दिख रही है.

झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को बताया, ‘‘सामाजिक कुरीतियों की वजह से यह घटना घटी है. घटना में सात आरोपी बनाए गए हैं. इनमें सभी पीड़ित महिला के रिश्तेदार हैं.''

यह भी पढ़ें- MP: अफेयर के शक में पत्नी को दी पति को कंधे पर बैठाकर घुमाने की सजा, VIDEO आया सामने

उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गुप्ता ने बताया कि गुरूवार दर रात महिला के पति बदिया सिंगाड के साथ दितू सिंगाड, झितरा सिंगाड, शंकर भाभर एवं भूरू सिंगाड को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महिला के जेठ कालिया और जेठानी धनी बाई को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

गुप्ता ने बताया कि पीड़ित युवती का विवाह तीन वर्ष पूर्व छापरी रणवासा के बदिया नाम के युवक से हुआ था. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा बुधवार की रात झाबुआ कोतवाली पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhabua, Jhabua Madhya Pradesh, Madhya Pradesh, Woman Beaten Brutally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com