विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2018

मध्य प्रदेश : भोपाल में घर में घुसकर 9 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

बैरागढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि नट्टू उर्फ मौनू जाटव ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह अकेली थी.

मध्य प्रदेश : भोपाल में घर में घुसकर 9 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
भोपाल: भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 9 वर्षीय बच्ची से 20 वर्षीय व्यक्ति द्वारा उसके घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है. बैरागढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया, 'नौ वर्षीय बच्ची के घर में घुसकर नट्टू उर्फ मौनू जाटव ने शनिवार शाम दुष्कर्म किया.' 

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इंदौर के शॉपिंग मॉल में 9 साल की बच्ची से रेप

उन्होंने कहा कि यह घटना बैरागढ़ थानांतर्गत राहुल नगर में उस वक्त हुई, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी. अरजरिया ने बताया कि पीड़िता एवं उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कल लिया गया है और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
9 Year Old Raped, Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com