विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2019

शर्मनाक! 16 साल की नाबालिग लड़की का 6 महीने तक 6 लोग करते रहे बलात्कार

16 साल की एक नाबालिग लड़की से 16 महीने में सबसे पहले 50 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर बलात्कार किया, इसके बाद जिस आरोपी को इस बारे में पता चला उसने भी पीड़ित के साथ रेप किया.

Also Read in
शर्मनाक! 16 साल की नाबालिग लड़की का 6 महीने तक 6 लोग करते रहे बलात्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंदौर:

16 साल की एक नाबालिग लड़की से 16 महीने में सबसे पहले 50 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर बलात्कार किया, इसके बाद जिस आरोपी को इस बारे में पता चला उसने भी पीड़ित के साथ रेप किया. मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात में जबतक पुलिस के पास शिकायत पहुंची. बच्ची के साथ 6 लोगों ने बलात्कार किया. मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है. पीड़िता ने बताया कि 2015 में उसकी मां की मौत हो गई थी. इसके बाद वो 9वीं की पढ़ाई छोड़कर अपनी छोटी बहन और पिता के साथ घर आकर रहने लगी थी. मां की मौत के पहले वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी. पिता एक व्यवसायिक इमारत में वॉचमैन थे. कुछ दिनों बाद इलाके में केटरिंग का व्यवसाय करने वाले एक शख्स ने पीड़ित को अपने घर बच्चों की देखभाल के लिये रखा. 

दिल्ली को प्रदूषण के बचाने शीला दीक्षित ने लाई थीं CNG विकल्प, सीएनजी शवदाह गृह में ही हुआ उनका अंतिम संस्कार

इसी दौरान 50 साल के आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो दिखाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया.कई दिन बाद उसने अकेला पाकर ज्यादती की. इसकी जानकारी उसके वकालत की पढ़ाई कर रहे बेटे निहार को लग गई. उसने भी पीड़ित के साथ बलात्कार किया. कुछ सप्ताह बाद,असहाय लड़की ने नरेश के 16 वर्षीय भतीजे से एक लड़के से बात करने के लिए एक सेल-फोन उधार लिया. जो स्कूल के दिनों में उसका दोस्त था. उसी लड़के ने बाद में उसे ब्लैकमेल किया और अपने पिता को स्कूल समय के दोस्त के साथ अपने संबंध के बारे में बताने की धमकी दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया. 

RTI से खुलासा: एक साल में खरीदे गए करीब 600 करोड़ के चुनावी बॉन्ड, अकेले दिल्ली में भुनाए गए 80 फीसदी बॉन्ड

किशोर लड़के के भाई ने भी कई हफ्तों तक लड़की का यौन शोषण किया. एक शुक्रवार की रात उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने धमकी दी और कहा कि वह सब कुछ जानता है जो उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न किया. जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो पीड़ित ने आखिरकार अपने पिता को बताया दोनों पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. शनिवार को तुकोगंज पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तुकोगंज थाना प्रभारी तहज़ीब काज़ी ने कहा, "गिरफ्तार किए गए लोगों में 50 वर्षीय कैटरिंग ठेकेदार, उनका लॉ स्टूडेंट बेटा और 16 साल का और 18 साल के नए भतीजे शामिल थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Indore, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com