विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2018

‘झूठ’ फैलाकर BJP सत्ता में आई, अब PM मोदी दूसरे ग्रहों का दौरा शुरू करेंगे : उद्धव

केंद्र की भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुये शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 2014 में ‘‘झूठ’’ फैलाकर सत्ता में आई.

‘झूठ’ फैलाकर BJP सत्ता में आई, अब PM मोदी दूसरे ग्रहों का दौरा शुरू करेंगे : उद्धव
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला
  • ‘झूठ’ फैलाकर BJP सत्ता में आई: ठाकरे
  • 'अब PM मोदी दूसरे ग्रहों का दौरा शुरू करेंगे'
मुंबई: केंद्र की भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुये शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 2014 में ‘‘झूठ’’ फैलाकर सत्ता में आई. उपनगरीय गोरेगांव में पार्टी के 52वें स्थापना दिवस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने 2014 के आम चुनावों से पहले ‘‘झूठ’’ फैलाया और बहुमत हासिल करने के लिये झूठे वादे किये. शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही है लेकिन उनके रिश्ते बोझिल हैं. 

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को राज ठाकरे का खुला समर्थन, उद्धव ने केंद्र को समझाई नैतिकता

उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र में अलग-अलग उपचुनाव लड़ा था. ठाकरे ने मोदी के अक्सर होने वाले विदेश दौरों का मजाक उड़ाते हुये कहा, ‘‘अब मोदी दूसरे ग्रहों का भी दौरा शुरू करेंगे.’’ उनकी यह टिप्पणी मीडिया की उन खबरों के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि इस महीने के शुरू में उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास के पास एक अज्ञात उड़ती हुई चीज देखी गई थी. 

VIDEO: महबूबा हालात नहीं संभाल पाईं : BJP
जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन वाली सरकार से अलग होने के भाजपा के फैसले पर ठाकरे ने कहा,‘‘क्या तीन साल का समय और 600 सैनिकों की कुर्बानी के बाद आपको यह समझ में आया कि यह (जम्मू कश्मीर) सरकार बेकार है.’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com