कमला मिल्स आग हादसा: '1 अबव' पब के 2 मैनेजर गिरफ्तार (फाइल फोटो)
- 14 लोगों की मौत होने के बाद मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कियाा गया था
- इस मामले के तीन आरोपी अब भी फरार हैं.
- मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया था
मुंबई:
कमला मिल्स में आग लगने के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को ‘1 एबव’ पब के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों को जब कोर्ट के सामने पेश किया तो उन्हें नौ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. इस मामले के तीन आरोपी अब भी फरार हैं. पुलिस इस मामले में रविवार को मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया था. पब में आग लगने की घटना में 14 लोगों की मौत होने के बाद इसके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
मुंबई कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी पर फोड़ा था ठीकरा और कहा यह...
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को '1 अबव' पब के 2 मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों को रविवार को भोइवाड़ा की एक अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी.
29 दिसंबर को तड़के कमला मिल्स परिसर में स्थित पब में भीषण आग लगने के बाद पुलिस ने इसके मालिकों- हितेश सांघवी और जिगर सांघवी, सह मालिक अभिजीत मनका और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था. सांघवी बंधुओं के खिलाफ कल लुकआउट नोटिस जारी किया गया था.
मुंबई हादसा : अमेरिका से छुट्टियां मनाने आए थे दो भाई, बुआ को बचाने में गई तीनों की जान
भायखला के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश शिंगठे ने बताया था कि राकेश सांघवी और चचेरे भाई आदित्य सांघवी को आज गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके अन्य रिश्तेदार, महेंद्र सांघवी की तलाश की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि उनके रिश्तेदारों और भायखला के मझगांव इलाके के सभी निवासियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 216 के तहत मामला दर्ज किया गया है जो हिरासत से भागे आरोपी को या जिसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं उसे शरण देने के संबंध में है.
रेस्तरां, होटलों और खाने के स्थलों को गिराने की अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कड़ा रूख अपनाने और नव वर्ष के जश्न के मद्देनजर अभियान को स्थगित करने के पब और होटल मालिकों के अनुरोध पर ध्यान नहीं देने का निर्णय किया था.
VIDEO: कमला मिल्स की शिकायतों के बावजूद क्यों नहीं होती कार्रवाई?
इस बीच, आग लगने के मामले की जांच कर रही एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने 27 चश्मदीदों का बयान दर्ज किया है और वे और गवाहों की तलाश में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
1-Above Pub, Pub Managers Arrested, Managers Arrested, Kamala Mills Fire Tragedy, Kamala Mills Fire, Fire Tragedy