विज्ञापन

बेटी के लिए मेडिकल पेपर लीक कराने का लगा था आरोप, अग्निकांड वाली बिल्डिंग के मालिक को लेकर बड़ा खुलासा

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद वहां मौजूद कई छात्र फंस गए. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं.

बेटी के लिए मेडिकल पेपर लीक कराने का लगा था आरोप, अग्निकांड वाली बिल्डिंग के मालिक को लेकर बड़ा खुलासा
लखनऊ अग्निकांड के आरोपी का पेपर लीक से कनेक्शन

Lucknow Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भीषण अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं. मरने वालों में ज्यादातर छात्र हैं, जो उस बिल्डिंग में कोचिंग के लिए आए थे, जिसमें आग लगी थी. इस बड़े हादसे के बाद अब यूपी के तमाम कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें सील किया जा रहा है. इसी बीच लखनऊ के अलीगंज में स्थित जिस बिल्डिंग में ये अग्निकांड हुआ है, उसके मालिक को लेकर कई तरह के बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस बिल्डिंग के मालिकों का कनेक्शन मेडिकल पेपर लीक में भी आया था. 

पेपर लीक में आया था नाम 

लखनऊ की इस बिल्डिंग के एक मालिक का नाम सुरेंद्र शुक्ला है, जिसे गिरफ्तार किया गया है. सुरेंद्र शुक्ला पर 2015 में PMT का पेपर लीक करने का आरोप भी लगा था. इस मामले में उसके खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी. हालांकि STF ने जांच के बाद रामेश्वर इंस्टीट्यूट के संचालक सुरेंद्र शुक्ला के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसको बरी कर दिया गया था.

बेटी के लिए ऐसे कराया था पेपर लीक

सुरेंद्र शुक्ला ने अपने बेटी को पास कराने के लिए श्री नारायण इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल और परीक्षा केंद्र के अधीक्षक डॉ. निमेष सिंह और प्रो. अरुण कुमार शुक्ला से संपर्क कर बेटी की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उसे अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलाने के लिए कहा. बात नहीं बनी तो बेटी के परीक्षा कक्ष में अपने विजिलेटर रखने को कहा, जिस सहमति बन गई. सुरेंद्र ने अपने इंस्टीट्यूट से ही अशोक त्रिपाठी व अंकुर श्रीवास्तव को इनविजिलेटर बनाकर भेज दिया. परीक्षा में ‘सी' सीरीज का पेपर लीक हुआ था, जिसके रामेश्वरम इंस्टीट्यूट से निकलने की बात सामने आई थी.

जांच में सुरेंद्र के नाम के साथ ही रामेश्वरम इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल और PRO अभय पांडेय का नाम भी सामने आया था, लेकिन जांच के बाद केवल सुरेंद्र का नाम काम्प्लीमेंटरी चार्जशीट में शामिल किया गया.

अग्निकांड में सामने आया नाम

लखनऊ के अग्निकांड के बाद एक बार फिर सुरेंद्र शुक्ला का नाम सामने आया है. जांच में पता चला कि जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक वीरेंद्र शुक्ला और उनके भाई सुरेंद्र शुक्ला हैं. अब आग लगने वाली बिल्डिंग में कई तरह की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

NEET का विरोध और टू-लैंग्वेज पॉलिसी का समर्थन, विधानसभा में पहली बार गरजे CM विजय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Fire Tragedy, Lucknow Fire Incident, Lucknow Fire News, Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com