विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2025

महाराष्ट्र के हिंगोली में आखिर जुलूस के दौरान क्यों भड़की हिंसा, 8 लोग हुए घायल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस विवाद के दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर लाठियां भी भांजी गई हैं. पुलिस के अनुसार विवाद की वजह एक समुदाय विशेष का गाना बजाने वाले बैंड था.

महाराष्ट्र के हिंगोली में आखिर जुलूस के दौरान क्यों भड़की हिंसा, 8 लोग हुए घायल, पढ़ें क्या है पूरा मामला
हिंगोली में दो गुटों जमकर हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल
हिंगोली:

महाराष्ट्र के हिंगोली में एक जुलूस के दौरान एकाएक हिंसा भड़ने का मामला सामने आया है. घटना हिंगोली के सेनगांव तालुका के वेलतुरा गांव की बताई जा रही है. दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत में जमकर पत्थरबाजी हुई. पुलिस के अनुसार इस घटना में सात से आठ लोग घायल हो गए. विवाद को बढ़ता देख पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. 


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस विवाद के दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर लाठियां भी भांजी गई हैं. पुलिस के अनुसार विवाद की वजह एक समुदाय विशेष का गाना बजाने वाले बैंड था. बैंड लगाने को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच पथराव और मारपीट हुई. सेनगांव पुलिस ने बताया है कि इस मारपीट में पंद्रह से बीस लोग घायल हुए हैं. इस बीच, पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सेनगांव पुलिस दंगा नियंत्रण दल के साथ वेल्टुरा गांव पहुंची और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hingoli Violence, Maharasatra Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com