सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार ने अजित पवार के निजी कक्ष में प्रवेश किया और माहौल पलभर में भावुक हो उठा. सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार की आंखें नम हो गईं और वे भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाए. शरद पवार गुट के युवा विधायक रोहित पवार ने सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद संभालने पर खुशी जताई.