विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

महाराष्ट्र में बंद के दौरान हिंसा में छात्र की मौत

पुलिस अधीक्षक चंद्रकिशोर मीणा के मुताबिक मौत के कारणों का पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

महाराष्ट्र में बंद के दौरान हिंसा में छात्र की मौत
नांदेड़: महाराष्ट्र में बंद के दौरान बुधवार को नांदेड़ जिले में सड़क की नाकाबंदी करते समय हुई हिंसा में एक छात्र (16)की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. महाराष्ट्र बंद का आह्वान दलित संगठनों की ओर से किया गया था. छात्र योगेश प्रहलाद जाधव के परिजनों का आरोप है कि अश्ती गांव के पास सड़क से अवरोध हटाने के क्रम में पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक चंद्रकिशोर मीणा के मुताबिक मौत के कारणों का पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मीणा ने कहा, 'आंदोलन के दौरान भारी अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इसलिए पोस्टमार्टम के बिना मौत की वजह तय करना संभव नहीं है.'

यह भी पढ़ें : मुंबई में दिखा दलित समुदाय के बंद का असर, कई बसें तोड़ीं, रेल सेवा की बाधित

परिवार के सदस्यों के मुताबिक जाधव स्कूल में पढ़ता था. पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी और उसे हदगांव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

करीब दस घंटे के महाराष्ट्र बंद का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक असर रहा. शाम को भारिपा बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने बंद वापस लेने की घोषणा की.

VIDEO : जातीय हिंसा पर मुंबई की रफ़्तार पर लगी ब्रेक, शाम को खत्म हुआ हड़ताल​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Postmortem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com