विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

भारत-पाकिस्तान मैच दिखाने पर ठाणे के होटल बार में उद्धव गुट के नेता ने तोड़ा टीवी

इलाके के सभी होटल और बार मालिकों को चेतावनी दी गई थी कि जिन होटल बार में मैच दिखाया जाएगा, उनके प्रोजेक्टर और टीवी तोड़ दिए जाएंगे और कल घोड़बंदर, ब्रह्मांड नाका, हिल टॉप होटल बार और कैलिफ़ोर्निया होटल बार के टीवी तोड़ दिए गए. (रिजवान शेख की रिपोर्ट)

भारत-पाकिस्तान मैच दिखाने पर ठाणे के होटल बार में उद्धव गुट के नेता ने तोड़ा टीवी
  • ठाणे के घोड़बंदर में हिल टॉप कैलिफोर्निया होटल बार में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच दिखाने पर विरोध हुआ
  • उद्धव गुट के नेता प्रदीप पुरनेकर ने विरोध स्वरूप होटल का टीवी तोड़ दिया था
  • इलाके के सभी होटल और बार मालिकों को चेतावनी दी गई थी कि मैच दिखाने पर टीवी तोड़े जाएंगे

भारत-पाकिस्तान मैच के विरोध में उद्धव गुट नेता ने टीवी तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक ठाणे के घोड़बंदर में हिल टॉप कैलिफोर्निया होटल बार में टीवी पर भारत और पाकिस्तान का मैच चल रहा था और होटल में इसे दिखाए जाने का विरोध करते हुए यूबीटी विभाग के प्रमुख प्रदीप पुरनेकर ने होटल का टीवी तोड़ दिया. 

इलाके के सभी होटल और बार मालिकों को चेतावनी दी गई थी कि जिन होटल बार में मैच दिखाया जाएगा, उनके प्रोजेक्टर और टीवी तोड़ दिए जाएंगे और कल घोड़बंदर, ब्रह्मांड नाका, हिल टॉप होटल बार और कैलिफ़ोर्निया होटल बार के टीवी तोड़ दिए गए.

उन्हें शिवसेना के अंदाज में धमकाते हुए उद्धव गुट नेता ने कहा की कुछ साल पहले बालासाहेब ठाकरे के आदेश पर शिवसैनिकों ने वानखड़े स्टेडियम की पिच खोद दी थी. पाकिस्तान हम पर हमला करता है और हम दोस्ती के नाते उनका मैच नहीं खेलेंगे. (रिजवान शेख की रिपोर्ट)
 

लेखक के बारे में
img
मेघा शर्मा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Pakistan Match Protest, TV Broken Demonstration, Thane Ghodbunder Hotel Bar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com