विज्ञापन

पुणे विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही: बारिश में भीगीं लाखों आंसर शीट, क्या खराब होगी छात्रों की साल भर की मेहनत

Pune University Answer Sheets Damage: कृति समिति के अध्यक्ष ने कहा, "छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए. नहीं तो हम आंदोलन करेंगे. विश्वविद्यालय जल्द से जल्द कोई ठोस विकल्प निकाले, ताकि छात्रों का शैक्षणिक नुकसान न हो.

पुणे विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही: बारिश में भीगीं लाखों आंसर शीट, क्या खराब होगी छात्रों की साल भर की मेहनत

Savitribai Phule Pune University: महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय के गोदाम में असुरक्षित तरीके से रखी गईं लाखों छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं बेमौसम मूसलाधार बारिश में पूरी तरह भीग गईं.

इस घटना ने परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. साल भर कड़ी मेहनत कर परीक्षा देने वाले छात्रों में इस खबर के बाद गहरा रोष है. छात्र संगठनों का आरोप है कि प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया है. 'विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष कृति समिति' और 'रिपब्लिकन बहुजन छात्र परिषद (आठवले गुट)' ने इस लापरवाही पर कड़ी टिप्पणी की. हांलाकि, अभी तक विवि की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

शरद पवार गुट के नेता खडसे और उनकी बेटी पर FIR, 51 हजार में ली करोड़ों की जमीन, क्या है महार वतन?

संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने की मांग 

राहुल ससाणे (अध्यक्ष, कृति समिति) ने कहा, "छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए. अगर, प्रशासन कड़ी कार्रवाई नहीं करता, तो हम उग्र आंदोलन शुरू करेंगे. गोदाम के जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए." छात्र संगठनों ने मांग की है कि भीग चुकी उत्तरपुस्तिकाओं के संबंध में विश्वविद्यालय जल्द से जल्द कोई ठोस विकल्प निकाले, ताकि छात्रों का शैक्षणिक नुकसान न हो.

IAS-IPS कपल का कमाल, AI के जरिए किया कुछ ऐसा, महाराष्ट्र सरकार ने दे दिया शानदार अवार्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com