विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

कार्यक्रम विवाद: जदयू विधायक ने कहा, नागपुर में छात्र करेंगे रैली

जिस कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई. कहा जा रहा है कि दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद संबोधित करने वाले थे.

मुंबई: पुलिस द्वारा एक कार्यक्रम की अनुमति से इनकार के बाद जदयू विधायक कपिल पाटिल ने कहा कि वे नागपुर में एक रैली का आयोजन करेंगे. नागपुर में आरएसएस मुख्यालय है. जिस कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई. कहा जा रहा है कि दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद संबोधित करने वाले थे. ‘अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन2018’ के आयोजकों में से शामिल पाटिल ने कहा कि सरकार का रवैया उजागर हो गया है कि वह छात्रों के विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें : बिहार विधानसभा में आपस में भिड़े राजद और जदयू के विधायक

विधायक ने कहा, ‘हमारा अगला बड़ा हमला नागपुर में होगा क्योंकि वहां आरएसएस का मुख्यालय है. हम आने वाले महीनों में एक बड़ी रैली का आयोजन करेंगे. महाराष्ट्र में सांप्रदायिकता बढ़ रही है, लेकिन हम उसका मुकाबला करेंगे.’

VIDEO : बिहार में सियासी उठापटक जारी​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
All India Students Conference 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com