विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का दावा, मोदी से खुश नहीं है RSS

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की आलोचना की और दावा किया कि आरएसएस मोदी से खुश नहीं है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का दावा, मोदी से खुश नहीं है RSS
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण(फाइल फोटो)
  • पृथ्वीराज चव्हाण ने कसा पीएम मोदी पर तंज
  • उन्होंने दावा किया है कि आरएसएस मोदी से खुश नहीं है
  • चव्हाण ने कहा कि सुषमा स्वराज को रक्षा मंत्री बनाना चहिए था
पुणे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की आलोचना की और दावा किया कि आरएसएस मोदी से खुश नहीं है. चव्हाण ने कहा कि सुषमा स्वराज को रक्षा मंत्रालय दिया जाना चाहिए था.‘महाराष्ट्र मीडिया’ द्वारा आयोजित जन साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान चव्हाण से उनके उस हालिया बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि संघ मोदी से खुश नहीं है, क्योंकि उन्होंने ‘आरएसएस के दो लोगों को कैबिनेट में शामिल नहीं किया.’ 

यह भी पढ़ें:  बीजेपी के मंत्रियों के विदेश दौरे पर शिवसेना का तंज, बीजेपी का करारा जवाब

चव्हाण ने कहा, ‘‘मोदी की कार्यशैली को लेकर आरएसएस के भीतर ही असंतोष है. आरएसएस उनको लेकर खुश नहीं है. आरएसएस खुश नहीं है क्योंकि वह फैसले करते समय संघ को भरोसे में नहीं ले रहे हैं. कैबिनेट के हालिया फेरबदल में उन्होंने चार नौकरशाहों को शामिल कर लिया.​’’

VIDEO: मैं महाराष्ट्र का मनमोहन नहीं: पृथ्वीराज चव्हाण
साथ ही उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मोदी के पास सक्षम नेता नहीं हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prithviraj Chavan, RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com