विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

महाराष्ट्र में दिनदहाड़े NCP कार्यकर्ता की हत्या, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है. सांगली जिले के खटाव तहसील में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक कार्यकर्ता की हत्या से सनसनी फैल गई.

महाराष्ट्र में दिनदहाड़े NCP कार्यकर्ता की हत्या, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
आनंद राव पाटिल NCP से जुड़े थे. (फाइल फोटो)
  • महाराष्ट्र के सांगली जिले की घटना
  • आनंद राव पाटिल था मृतक का नाम
  • धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
सांगली:

महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है. सांगली जिले के खटाव तहसील में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक कार्यकर्ता की हत्या से सनसनी फैल गई. मृतक का नाम आनंद राव पाटिल था. रविवार दोपहर आनंद पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके के फरार हो गए. हमले में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए. जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आनंद राव पाटिल महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के निजी सचिव के भाई बताए जा रहे हैं. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस कातिलों के सुराग के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

लखनऊ : विश्व हिंदू महासभा के नेता की हत्या, सीसीटीवी फुटेज में दिखा हत्यारा

VIDEO: गुजरात में लड़की का बलात्कार कर हुई हत्या, 5 दिन बाद शव मिला तब पुलिस ने दर्ज किया केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCP Worker, Maharashtra NCP Worker, Sangli NCP Worker, Maharashtra Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com