विज्ञापन

नाशिक की जल्लाद मां! लूडो गेम हारी तो मासूम बच्चों को बेल्ट-पाइप से पीटा, गर्म तवे से दागा

महाराष्ट्र के नाशिक में एक जल्लाद मां ने अपने ही बच्चों को गर्म तवे से दाग दिया. उन बच्चों का कसूर केवल इतना था कि वो लूडो गेम में जीत गए थे.

नाशिक की जल्लाद मां! लूडो गेम हारी तो मासूम बच्चों को बेल्ट-पाइप से पीटा, गर्म तवे से दागा
नाशिक में एक मां ने अपने बच्चों को गर्म तवे से दागा (फोटो- NDTV)
नाशिक:

महाराष्ट्र के नाशिक में एक जल्लाद मां ने अपने बच्चों को केवल इस लिए गर्म तवे से दाग दिया क्योंकि वो लूडो गेम हार गई थी. आरोप है कि नाशिक में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 13 और 9 साल के दो मासूम बच्चों को बेल्ट और पाइप से पीटा. इसके बाद महिला ने बच्चों को गर्म तवे से दाग दिया. 

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने जुल्म की हदें पार कर दीं. 9 और 13 साल के बच्चों को बुरी तरह पीटा. इसके बाद दादी ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. दादी की शिकायत पर पंचवटी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

आरोप है कि लिव-इन में रह रही मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो मासूम बच्चों को गर्म तवे से दागा था. मां ने बच्चों को बेल्ट और प्लास्टिक पाइप से पीटा गया. कथित तौर पर मां ने बच्चों के हाथों पर गर्म रख दिया. मां ने मोबाइल पर लूडो गेम हारने के बाद चिढ़कर बच्चों पर गुस्सा उतारा और उनके साथ मारपीट की. 

पुलिस शिकायत में इस बात का जिक्र है कि 13 और 9 साल के इन दोनों बच्चों पर पिछले एक साल से अत्याचार किया जा रहा था. बच्चों की दादी की शिकायत के बाद, पंचवटी पुलिस स्टेशन में निर्दयी मां और उसके दोस्त भरत विष्णु पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharshtra Crime News, Maharshtra CM Devendra Fadnavis, Nashik Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com