विज्ञापन

नागपुर में तेज रफ्तार सेल्टॉस का कहर! 3 बच्चों सहित 7 को रौंदा, हिरासत में महिला ड्राइवर

नागपुर के गोरेवाड़ा में तेज रफ्तार सेल्टॉस कार ने 3 बच्चों सहित 7 लोगों को टक्कर मार दी. महिला ड्राइवर ने पहले SUV को टक्कर मारी, फिर आस-पास मौजूद कई लोगों को रौंद दिया.

नागपुर में तेज रफ्तार सेल्टॉस का कहर! 3 बच्चों सहित 7 को रौंदा, हिरासत में महिला ड्राइवर
नागपुर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर. (Photo: NDTV)
  • महाराष्ट्र के नागपुर में महिला कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार में कंट्रोल खो दिया.
  • कार ने पहले SUV को टक्कर मारी, फिर सड़क पर मौजूद 3 बच्चों समेत 7 लोगों को चपेट में लिया.
  • हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव कर लिया.
नागपुर:

महाराष्ट्र के नागपुर में तेज रफ्तार सेल्टॉस कार ने जमकर कहर बरपाया. गोरेवाड़ा स्थित दिनशॉ फैक्ट्री के पास महिला कार ड्राइवर ने कथित तौर पर व्हीकल से कंट्रोल खो दिया. इसके बाद कारने ने पहले एक एसयूवी को टक्कर मारी, फिर सड़क पर मौजूद तीन मासूम बच्चों सहित करीब सात लोग हादसे की चपेट में आ गए. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुसाई भीड़ ने थाने का घेराव कर आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस को महिला चालक के नशे में होने की आशंका है. उसे हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच करवाई गई है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात गोरेवाड़ा दिनशॉ फैक्ट्री के पास एक महिला सेल्टॉस कार चला रही थी. आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते कार अनियंत्रित हो गई. सबसे पहले कार ने बालू कुलमेथे की एसयूवी को टक्कर मारी. उस समय कुलमेथे अपनी मासूम बेटी के साथ वाहन से नीचे उतर रहे थे.

अनियंत्रित कार ने सड़क पर मौजूद तीन बच्चों को भी टक्कर मार दी. हादसे में हरीश रामभाऊ रेवतकर, गोधनी निवासी, आशीष नखाते,  नारा निवासी समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: नागपुर में मजदूर की मौत, काम के दौरान कंधे से अलग हुआ हाथ, पत्नी-4 महीने के मासूम का छिना सहारा

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए. गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव करते हुए आरोपी महिला ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस हादसे वाली जगह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. महिला ड्राइवर की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: नागपुर में पिता ने छीना बेटे का बचपन, छूट गई 10वीं की परीक्षा, 2 साल तक घर में करके रखा कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Nagpur, Car Accident, Seltos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com