विज्ञापन

मायके की जमीन चाहता था पति... रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने किया सुसाइड

Mother And Daughter Commits Suicide: शादी के तुरंत बाद पति दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था. उसकी नजर ससुराल की जमीन पर थी, जिसे वो किसी भी कीमत पर चाहता था. इसके लिए वह पत्नी को मारता-पीटता था. दहेज के लिए ससुराल में हो रही बेटी की प्रताड़ना से मां दुखी थी. अंततः दहेज प्रताड़ना के खिलाफ झुकने के बजाय मां और बेटी ने आत्महत्या को चुन लिया. 

मायके की जमीन चाहता था पति... रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने किया सुसाइड
MOTHER AND DAUGHTER COMMITS SUICIDE TOGETHER
  • नागपुर जिले में दहेजलोभी ससुरालवालों की प्रताड़ना से मां और बेटी ने एक साथ आत्महत्या की
  • पति और ससुराल वाले मायके की जमीन अपने नाम करवाने के लिए पीड़िता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे
  • शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले आकांक्षा को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान कर रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Dowry Suicide Case: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक मां और बेटी ने दहेजलोभी ससुरालवालों की प्रताड़ना से आकर सुसाइड कर लिया. ससुराल की जमीन पर नजर गड़ाए पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकार हो रही बेटी का दुख शायद मां से देखा नहीं गया और दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया और एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गई. मामले में पति समेत उसके परिवार को पुलिस ने नामजद किया है.

शादी के तुरंत बाद पति दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था. उसकी नजर ससुराल की जमीन पर थी, जिसे वो किसी भी कीमत पर चाहता था. इसके लिए वह पत्नी को मारता-पीटता था. दहेज के लिए ससुराल में हो रही बेटी की प्रताड़ना से मां दुखी थी. अंततः दहेज प्रताड़ना के खिलाफ झुकने के बजाय मां और बेटी ने आत्महत्या को चुन लिया. 

ये भी पढ़ें-पुणे में सूटकेस में मिला 4 वर्षीय मासूम का शव, गला रेतकर हत्या के बाद छिपाया था शव, सामने आई मर्डर की वजह?

मायके की जमीन पर नजर गड़ाए पति की प्रताड़ना नहीं सह पाई मां-बेटी

रिपोर्ट के मुताबिक दहेजलोभी ससुराल वाले बहू के मायके की जमीन उसके पति के नाम करवाने की जिद पीड़िता से कर रहे थे. जमीन के लिए कई बार पीड़िता पति की मारपीट की शिकार हो चुकी थी. मायके की जमीन पर नजर गड़ाए पति की प्रताड़ना मां-बेटी नहीं सह पाई और नागपुर के व्यंकटेशनगर इलाके में शुक्रवार, 1 मई 2026 को दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

पति समेत पूरे परिवार के खिलाफ दहेज निषेध का केस दर्ज किया गया

गौरतलब है नंदनवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यंकटेशनगर स्थित घर में मां-बेटी की लाश बरामद होने के बाद पुलिस ने पति समेत पूरे परिवारों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज किया. जाच में पता चला कि पति और ससुराल वाले पत्नी और उसकी मां (सास) के नाम पर मौजूद जमीन को अपने नाम करवाने के लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.

ये भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स और लाखों का गोल्ड, बैंकॉक से लौटे युवक के ट्रॉली से हुआ बरामद

नंदनवन पुलिस ने मां और बेटी की आत्महत्या के मामले में पति 30 वर्षीय लोकेश सुधाकर ब्रह्मे, ससुर 60 वर्षीय सुधाकर ब्रह्मे, सास 48 वर्षीय अनसूया सुधाकर ब्रह्मो, निवासी ओमनगर, सक्करदरा और ननद प्राची अमोल डफ और ननदोई अमोल डफ, निवासी अंबर अपार्टमेंट, नंदनवन) के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-Mamata Lost Bengal: 2024 से 2026 तक ठीक दो साल में ऐसा क्या बदल गया कि बंगाल में दीदी से मोहभंग हो गया?

शादी के बाद से ही मायके से पैसे लाने के लिए तंग कर रहे ससुराल वाले

सुसाइड करने वाली मां और बेटी की पहचान 52 वर्षीय संगीता श्रीराम ढबाले और 29 वर्षीय आकांक्षा लोकेश ब्रह्मे के रूप में हुई है. पुलिस जांच के अनुसार. शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले आकांक्षा को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान कर रहे थे. करीब दो महीने पहले आकांक्षा ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद ससुराल वालों का अत्याचार और बढ़ गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

मामा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

आकांक्षा के मामा विलास केशवराव पिसे, निवासी मौदा की शिकायत के आधार पर नंदनवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम 1961 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक ससुराल वाले आकांक्षा और उसकी मां के नाम पर दर्ज जमीन को उसके पति लोकेश के नाम करने का लगातार दबाव बना रहे थे, जिसके लिए पीड़िता को कई बार क्रूरतम तरीके से मारा भी था.

ये भी पढ़ें- स्प्रिट और कीटनाशक घोलकर बनाई जा रही थी देसी- विदेशी शराब, उपकरण समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, UP में बनाकर MP बेची जा रही थी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com