- नागपुर जिले में दहेजलोभी ससुरालवालों की प्रताड़ना से मां और बेटी ने एक साथ आत्महत्या की
- पति और ससुराल वाले मायके की जमीन अपने नाम करवाने के लिए पीड़िता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे
- शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले आकांक्षा को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान कर रहे थे
Dowry Suicide Case: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक मां और बेटी ने दहेजलोभी ससुरालवालों की प्रताड़ना से आकर सुसाइड कर लिया. ससुराल की जमीन पर नजर गड़ाए पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकार हो रही बेटी का दुख शायद मां से देखा नहीं गया और दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया और एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गई. मामले में पति समेत उसके परिवार को पुलिस ने नामजद किया है.
ये भी पढ़ें-पुणे में सूटकेस में मिला 4 वर्षीय मासूम का शव, गला रेतकर हत्या के बाद छिपाया था शव, सामने आई मर्डर की वजह?
मायके की जमीन पर नजर गड़ाए पति की प्रताड़ना नहीं सह पाई मां-बेटी
रिपोर्ट के मुताबिक दहेजलोभी ससुराल वाले बहू के मायके की जमीन उसके पति के नाम करवाने की जिद पीड़िता से कर रहे थे. जमीन के लिए कई बार पीड़िता पति की मारपीट की शिकार हो चुकी थी. मायके की जमीन पर नजर गड़ाए पति की प्रताड़ना मां-बेटी नहीं सह पाई और नागपुर के व्यंकटेशनगर इलाके में शुक्रवार, 1 मई 2026 को दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत

पति समेत पूरे परिवार के खिलाफ दहेज निषेध का केस दर्ज किया गया
गौरतलब है नंदनवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यंकटेशनगर स्थित घर में मां-बेटी की लाश बरामद होने के बाद पुलिस ने पति समेत पूरे परिवारों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज किया. जाच में पता चला कि पति और ससुराल वाले पत्नी और उसकी मां (सास) के नाम पर मौजूद जमीन को अपने नाम करवाने के लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स और लाखों का गोल्ड, बैंकॉक से लौटे युवक के ट्रॉली से हुआ बरामद
ये भी पढ़ें-Mamata Lost Bengal: 2024 से 2026 तक ठीक दो साल में ऐसा क्या बदल गया कि बंगाल में दीदी से मोहभंग हो गया?
शादी के बाद से ही मायके से पैसे लाने के लिए तंग कर रहे ससुराल वाले
सुसाइड करने वाली मां और बेटी की पहचान 52 वर्षीय संगीता श्रीराम ढबाले और 29 वर्षीय आकांक्षा लोकेश ब्रह्मे के रूप में हुई है. पुलिस जांच के अनुसार. शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले आकांक्षा को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान कर रहे थे. करीब दो महीने पहले आकांक्षा ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद ससुराल वालों का अत्याचार और बढ़ गया था.

मामा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
आकांक्षा के मामा विलास केशवराव पिसे, निवासी मौदा की शिकायत के आधार पर नंदनवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम 1961 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक ससुराल वाले आकांक्षा और उसकी मां के नाम पर दर्ज जमीन को उसके पति लोकेश के नाम करने का लगातार दबाव बना रहे थे, जिसके लिए पीड़िता को कई बार क्रूरतम तरीके से मारा भी था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं