- मुंबई के ओशिवरा इलाके में सिगरेट बेचकर पैसे मांगने पर दुकानदार को कार से एक किलोमीटर तक घसीटा गया
- कार सवार दबंगों ने पहले दुकानदार को बेरहमी से पीटा और फिर कार से घसीटने की क्रूर हरकत की
- घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चार पुरुष और एक महिला गिरफ्तार कर लिया
अपने हक का पैसा मांगना कहां का जुर्म हो गया. सामान बेचकर दुकानदार पैसे नहीं मांगेगा तो क्या करेगा. शायद ही कई दुकानदार ये सोचता होगा कि सामन के बदले पैसे मांगने का अंजाम इतना भयावह हो सकता है कि जान पर ही बन आए. मामला मुंबई के ओशिवरा इलाके का है. यहां एक दुकानदार को सिगरेट बेचकर पैसे मांगना भारी पड़ गया. पैसे मांगते ही कार सवार दबंग इस कदर भड़क गए कि उसने पहले तो दुकानदार को बुरी तरह से पीटा. इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसे 1 किमी. तक कार से घसीटा.
सिगरेट के पैसे मांगने की खौफनाक सजा!
— NDTV India (@ndtvindia) March 26, 2026
अपने हक का पैसा मांगना कहां का जुर्म हो गया. सामान बेचकर दुकानदार पैसे नहीं मांगेगा तो क्या करेगा. शायद ही कई दुकानदार ये सोचता होगा कि सामन के बदले पैसे मांगने का अंजाम इतना भयावह हो सकता है, एक दुकानदार को सिगरेट बेचकर पैसे मांगना भारी पड़… pic.twitter.com/1mRR34XH88
कार सवार को 1 किमी तक घसीटा
कार सवार की क्रूरता का वीडियो सामने आया है. जिसमें सिगरेट विक्रेता कार के दरवाजे के पास लटका देखा जा सकता है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ओशिवरा पुलिस तुरंत हरकत में आई.उन्होंने 48 घंटों के भीतर आरोपियों को ढूंढ निकाला. पुलिस ने दुकानदार को कार से घसीटने के मामले में 4 पुरुषों और 1 महिला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. ये सभी आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे.

जान की भीख मांगता रहा दुकानदार
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सिगरेट विक्रेता कार के गेट पर लटका दिखाई दे रहा है. वहीं कार की स्पीड बहुत तेज है. एक बार भी कार सवारों ने ये नहीं सोचा कि अगर वह नीचे गिर गया तो उसकी जान भी जा सकती है. कार जब सड़क से गुजरी तो उसके पीछे कुत्ते दौड़ने लगे. लेकिन कार सवार पर इस सब का कई फर्क नहीं पड़ा. इस तरह की क्रूरता का ये कोई पहला मामला नहीं है. पहले भी कार से घसीटे जाने के मामले सामने आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं