विज्ञापन

मुंबई के गोकुलधाम सोसाइटी में बकरा कुर्बानी की इजाजत रद्द, BMC का नया निर्देश

मुंबई के गोकुलधाम सोसाइटी में बकरीद की कुर्बानी को लेकर बीएमसी ने नया नियम लागू किया है.

मुंबई के गोकुलधाम सोसाइटी में बकरा कुर्बानी की इजाजत रद्द, BMC का नया निर्देश
खुलेआम कुर्बानी पर रोक
ani
  • गोरेगांव गोकुलधाम सैटेलाइट गार्डन फेज-2 में कुर्बानी को लेकर बीएमसी, पुलिस और निवासियों के बीच बैठक हुई.
  • प्रशासन ने सोसाइटी से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर मौजूद अधिकृत स्लॉटर हाउस में ही कुर्बानी करने की अपील की.
  • बीएमसी ने शेड की अनुमति बरकरार रखी लेकिन शेड के भीतर पशु कुर्बानी की अनुमति नहीं दी गई.

बकरीद के मौके पर सार्वजनिक जगहों और रिहायशी सोसाइटियों में खुलेआम कुर्बानी (जानवर काटने) को लेकर मुंबई और दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में विवाद गहरा गया है. मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित गोकुलधाम के सैटेलाइट गार्डन फेज-2 में रहिवासियों, बीएमसी अधिकारियों और पुलिस के बीच अहम बैठक हुई. बैठक में प्रशासन ने साफ किया कि सोसाइटी से करीब 1 किलोमीटर के दायरे में अधिकृत स्लॉटर हाउस मौजूद है, इसलिए कुर्बानी वहीं जाकर देने की अपील की गई.

बीएमसी ने बताया कि पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब जानकारी मिलने के बाद शेड की अनुमति तो बरकरार रखी गई, मगर उसके भीतर पशु कुर्बानी की इजाजत नहीं दी गई. इस फैसले के बाद सोसाइटी के बाहर माहौल गरमा गया और बड़ी संख्या में लोग विरोध के लिए जुट गए.

प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक मैदान में कुर्बानी के लिए अलग जगह देने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने इसे भी मंजूरी नहीं दी. एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल बकरे सोसाइटी में ही रखे जाएंगे और उन्हें अगले दिन दूसरी जगह ले जाकर कुर्बानी दी जाएगी.

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके की एक आवासीय सोसाइटी में बकरीद से पहले कथित तौर पर अस्थायी शेड बनाने और कुर्बानी के बकरों को बांधने को लेकर उपजे विवाद के कारण झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया, और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

ये भी पढ़ें : निर्धारित जगहों पर नमाज की अपील, कई इलाकों में फ्लैग मार्च, उत्तर प्रदेश, मुंबई, दिल्ली में बकरीद पर कैसी सुरक्षा व्यवस्था, जानें

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goregaon Gokuldham Bakra Qurbani News, BMC Restriction On Bakrid Sacrifice, Mumbai Society Qurbani Controversy, Authorized Slaughterhouse Mumbai Rule, Bakrid Rules In Mumbai Society
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com