विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर मस्जिद अवैध करार, हवाई अड्डे के अफसरों को इसे हटाने का दिया आदेश

मुंबई एयरपोर्ट पर मस्जिद अवैध करार, हवाई अड्डे के अफसरों को इसे हटाने का दिया आदेश
मुंबई एयरपोर्ट परिसर में मौजूद मस्जिद को हटाने का आदेश (File Photo)
मुंबई:

महाराष्ट्र रीजनल एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने (MMRDA) मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में बनी जमीन को अवैध बताते हुए हटाने का आदेश दिया है. MMRDA ने मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई करने और कथित तौर पर अनधिकृत मस्जिद की इमारत को हटाने के लिए कहा है. MMRDA ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को जारी किए गए निर्देश में कहा कि टर्मिनल 2 पर VIP अराइवल और टैक्सी स्टैंड एरिया के पास मस्जिद बनाने की कोई इजाजत नहीं दी गई थी. अथॉरिटी ने MIAL को इसे हटाने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने 3 सितंबर को अधिकारियों के साथ उस जगह का दौरा किया था. 

MMRDA की ओर से जारी किए गए पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सोमैया ने कहा, "अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि यह ढांचा अवैध था और एयरपोर्ट ऑपरेटर को उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए इसे हटाने का निर्देश दिया गया था."

जारी किए गए पत्र में क्या कहा गया है?

8 सितंबर के MMRDA के पत्र में कहा गया कि उन्हें टर्मिनल 2 के VIP अराइवल और टैक्सी स्टैंड एरिया के पास मौजूद मस्जिद के बारे में एक शिकायत मिली है. पत्र में कहा गया, "MMRDA ने इस स्ट्रक्चर/मस्जिद के लिए कोई इजाजत नहीं दी है. इस साथ ही, इस नोटिफाइड एरिया में IDP के तहत सार्वजनिक पूजा स्थल के लिए किसी साइट/प्लॉट का कोई प्रावधान नहीं है."

Latest and Breaking News on NDTV

अथॉरिटी ने आगे कहा कि ऑपरेशन्स, मैनेजमेंट, डेवलपमेंट एग्रीमेंट (OMDA) के तहत, MIAL नोटिफाइड एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की प्लानिंग, डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और रखरखाव के लिए ज़िम्मेदार है. पत्र में 'उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए इस नोटिफाइड एरिया में उक्त मस्जिद को हटाने के संबंध में कार्रवाई' करने को कहना गया है.

बीजेपी नेता ने उठाया था मद्दा

इससे पहले, बीजेपी नेता सोमैया ने एयरपोर्ट परिसर का दौरा किया और आरोप लगाया कि टर्मिनल 2 के पास टैक्सी पार्किंग जोन में बिना इजाजत के मस्जिद बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि अनधिकृत स्ट्रक्चर और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

8 सितंबर को सोमैया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि MMRDA ने स्ट्रक्चर के संबंध में एक शो-कॉज नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते के अंदर आगे की कार्रवाई की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: नवी मुंबई एयरपोर्ट से भी हो सकेगा दवाओं का आयात, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com