विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

मराठा समूहों का नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में आज बंद

मराठा समूहों के संघ 'सकल मराठा समाज' ने नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra bandh) में गुरुवार को 'बंद' बुलाया है.

मराठा समूहों का नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में आज बंद
  • मराठा समूहों के संघ 'सकल मराठा समाज' ने किया बंद का आह्वान
  • सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से होगा प्रदर्शन
  • बंद से सभी आवश्यक सेवाओं, स्कूलों और कॉलेजों को अलग रखा गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मंबई: मराठा समूहों के संघ 'सकल मराठा समाज' ने नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra bandh) में गुरुवार को 'बंद' बुलाया है. संगठन के एक नेता ने कहा कि सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा. सकल मराठा समाज के नेता अमोल जाधवराव ने कहा, 'यह राज्यव्यापी बंद होगा, जिसमें नवी मुंबई शामिल नहीं होगा. बंद से सभी आवश्यक सेवाओं, स्कूलों और कॉलेजों को अलग रखा गया है.'

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठा आरक्षण आंदोलन पर राजनीति करने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा, 'कुछ संवेदनशील मुद्दों के कारण हमने नवी मुंबई में बंद नहीं करने का निर्णय किया है.' महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर नवी मुंबई के कोपरखैरने और कलमबोली में पिछले महीने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी. जाधवराव ने कहा, 'सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा. मैं मराठा युवकों से अपील करता हूं कि आत्महत्या नहीं करें. इससे समुदाय और इसके हितों को सहयोग नहीं मिलेगा.'

VIDEO : सिंपल समाचार : मराठा सड़क पर क्यों?


इससे पहले आरक्षण की मांग के समर्थन में समुदाय के कई लोगों ने खुदकुशी कर ली थी. उन्होंने आश्वासन दिया, 'हम मराठा युवकों से अपील करते हैं कि हिंसा से दूर रहें. हम उग्र प्रदर्शन नहीं करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.' जाधवराव ने आरोप लगाए कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल कुछ मराठा लोगों से बात कर रहे हैं और समुदाय के अंदर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'फडणवीस आंदोलन की तीव्रता को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.'

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com