विज्ञापन

अमरावती में 'बाहुबली चोर' का कारनामा! दिनदहाड़े कंधे पर 40 KG का वॉटर कूलर उठाकर ले गया, CCTV में कैद

जिम के बाहर लोगों की सुव‍िधा के ल‍िए लगाए गए वाटर कूलर को ही चोरी उठाकर ले गया. इस दौरान क‍िसी ने भी उसे रोकने की कोशि‍श नहीं की.

अमरावती में 'बाहुबली चोर' का कारनामा! दिनदहाड़े कंधे पर 40 KG का वॉटर कूलर उठाकर ले गया, CCTV में कैद
चाेरी की घटना सीसीटीवी में कैद.

महाराष्ट्र के अमरावती से चोरी का एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. शातिर चोर ने शहर के सबसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े एक जिम के बाहर लगा करीब 35 से 40 किलो वजनी वॉटर कूलर अपने कंधे पर उठाया और आराम से चलता बना. इस दौरान क‍िसी ने उसे रोकने की कोशि‍श भी नहीं की. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

यह घटना अमरावती शहर के राजकमल चौक के पास स्थित एक जिम के बाहर की है. जिम संचालक सुशांत रोडे ने लोगों की सुविधा के लिए पोर्च में ठंडे पानी का वॉटर कूलर लगाया था. दोपहर के समय एक युवक वहां पहुंचा, पहले उसने आसपास का जायजा लिया और फिर बिना किसी हड़बड़ी के वॉटर कूलर को पाइपलाइन से अलग किया. इसके बाद करीब 35 से 40 किलो वजनी कूलर को अपने कंधे पर रखा और सड़क पर पैदल चलते हुए वहां से निकल गया. 

CCTV में कैद हुई करतूत

दोपहर बाद जब जिम संचालक सुशांत रोडे जिम पहुंचे तो वॉटर कूलर गायब था. पाइपलाइन टूटी हुई थी. शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी चोरी साफ दिखाई दी. फुटेज में चोर बेखौफ अंदाज में कंधे पर वॉटर कूलर रखकर निकलता नजर आता है. चोरी के बाद जिम संचालक ने आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की. फुटेज में आरोपी राजकमल चौक, जो अमरावती का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है, वहां से भी वॉटर कूलर कंधे पर उठाकर जाता दिखाई दिया. सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी रही, लेकिन किसी ने उसे रोकने या पूछताछ करने की कोशिश नहीं की. यही बात अब कई सवाल भी खड़े कर रही है कि आखिर भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई और किसी ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी?

ग‍िरफ्तारी के प्रयास कर रही पुल‍िस

घटना के बाद जिम संचालक सुशांत रोडे ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. दिनदहाड़े, शहर के सबसे व्यस्त इलाके से 35 से 40 किलो का वॉटर कूलर कंधे पर उठाकर ले जाना न सिर्फ चोर के बेखौफ होने की कहानी बयां करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. 

यह भी पढ़ें- थार से ATM मशीन को उखाड़ ले गए बदमाश, ओडिशा से आया हैरान करने वाला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Amravati, Thief, Caught On CCTV Camera, Theft Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com