विज्ञापन

लाडकी बहीण योजना: हाथ से निकल जाएंगे हर माह मिलने वाले 1500 रुपये, जल्द करा लें e-KYC, वरना नहीं मिलेगा लाभ

e-KYC for Ladki Bahin Yojana: अधिकारियों को पता चला कि 26 लाख से ज्यादा लाभार्थी महिलाएं इस योजना की अपात्र हो सकती हैं. अगर 30 अप्रैल तक वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो ₹1500 की मासिक मदद बंद हो जाएगी और योजना से नाम भी हट सकता है.

लाडकी बहीण योजना: हाथ से निकल जाएंगे हर माह मिलने वाले 1500 रुपये, जल्द करा लें e-KYC, वरना नहीं मिलेगा लाभ
30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना जरूरी.

महाराष्ट्र सरकार की “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना” (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) का लाभ लेना है तो आपको ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी है. केवाईसी कराने की अब समय सीमा भी खत्म होने जा रही है. अगर नहीं कराया है तो समय सीमा की आखिरी तारीख यानी 30 अप्रैल तक करा लें. महिलाएं अगर वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगी तो उन्हें हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की आर्थिक मदद नहीं मिलेगी. इसके अलावा बिना केवाईसी वालों को योजना से पूरी तरह बाहर भी किया जा सकता है.

पुरुष और सरकारी कर्मी भी उठा रहे थे लाभ

सरकार ने ई-केवाईसी की अनिवार्यता लाभार्थियों की सूची में बड़े पैमाने पर पाई गई अनियमितताओं के बाद की है. अधिकारियों ने पाया कि 26 लाख से ज्यादा महिला लाभार्थी इस योजना का लाभ पाने लायक नहीं हैं. ऐसे मामले भी देखने को मिले हैं, जहां पता चला है कि इस योजना का लाभ पुरुषों और सरकारी कर्मचारी भी फर्जीवाड़ा कर उठा रहे थे. 

सरकार को मिला ई-केवाईसी का लाभ

इस समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार ने एक वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल पात्र महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलता रहे. सरकार को ई-केवाईसी का असर भी देखने को मिला है. इसकी शर्तों का पालन न करने के कारण 68 लाख खाते भी बंद हुए हैं. सरकार भी ई-केवाईसी कराने की समयसीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है. यह ई-केवाईसी कराने के लिए अब महिलाओं के लिए आखिरी मौका है.

जल्द करा लें ठीक

जिन महिलाओं ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, या जिनके आधार और बैंक विवरण में कोई गलती है, उनके लिए यह स्थिति विशेष रूप से जोखिम भरी है. अगर इन गलतियों को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो उनके लिए योजना के 1500 रुपये हमेशा के लिए रोके जा सकते हैं.

अधिकारियों ने लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा करें और समय सीमा से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा दी गई सभी जानकारी बिल्कुल सही है.

ये भी पढ़ें- तोते चट कर गए अनार, किसान ने लगाई गुहार; अब कोर्ट के आदेश पर सरकार करेगी भरपाई, देगी मुआवजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana, Maharashtra News, Ladki Bahin Yojana, E KYC Maharashtra, E KYC Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com