महाराष्ट्र के सतारा में अवैध खनन के शक में एक वाहन को रोकना पुलिस वाले पर भारी पड़ा. डंपर चालक पुलिसवाले को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता रहा. ये घटना सतारा जिले के मासवाड इलाके में हुई. यहां एक पुलिस अधिकारी एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की. डंपर चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए पुलिस वाले को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता लेकर चला गया.
पुलिस अधिकारी की पहचान महावीर कोकरे के रूप में हुई है. इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. कोकरे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस ने दो संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया. हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया.
घटना रविवार शाम की है. पुलिस अधिकारी कोकरे मासवाड इलाके में दोपहिया वाहन से पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक डंपर पर गई जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था. इसके बाद कोकरे ने डंपर चालक को रुकने का इशारा किया और उसकी जांच की. जांच के दौरान कोकरे ने देखा कि डंपर पर बालू की अवैध ढुलाई हो रही थी. जब पुलिस अधिकारी ने चालक से बालू के ढुलाई से जुड़ा परमिशन मांगा तो पुलिस वाले और चालक के बीच बहस शुरू हो गई.
इसके बाद चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट कर दी. इसके बाद कोकरे ने डंपर को पकड़ लिया लेकिन इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और जवान के एक किलोमीटर तक घसीटता रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं