विज्ञापन

बालिग हूं, उसके साथ रहना चाहती हूं... लव-जिहाद के आरोपों पर हिंदू लड़की का करारा जवाब

Pune News: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि युवती कानूनन बालिग है और अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर विश्वास न करें.कुछ लोग अनावश्यक रूप से दबाव बनाने और माहौल बिगाड़ने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं.

बालिग हूं, उसके साथ रहना चाहती हूं... लव-जिहाद के आरोपों पर हिंदू लड़की का करारा जवाब
पुणे के थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा.
  • पुणे के वाघोली इलाके की 18 वर्षीय हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक से अपनी मर्जी से शादी की
  • युवती ने पुलिस को लिखित बयान दिया कि वह बालिग है और युवक के साथ रहने का फैसला किया है
  • युवती ने अपने रिश्तेदारों से जान का खतरा बताते हुए घर वापस जाने से साफ इंकार किया है
मुंबई:

महाराष्ट्र के पुणे के एक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक हिंदू युवती के मुस्लिम युवक संग जाने पर पुलिस स्टेशन में जमकर ड्रामा हुआ. मामला वाघोली इलाके का है. यहां एक 18 साल की हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के संग शादी करने पर भारी हंगामा हो गया. लोनी कंद पुलिस स्टेशन के बाहर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की भी हुई. हिंदू संगठन इसे लव-जिहाद का मामला बता रहे हैं. उनका आरोप है कि लड़की को काला जादू के जरिए सम्मोहित कर भगाया गया.

हिंदू लड़की ने मुस्लिम युवक से की शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,लड़की बालिग है. उसकी उम्र 18 साल है. पिछले डेढ़ साल से उसका पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध था. वह अपनी मर्जी से घर से चली गई थी. 22 मार्च 2026 को पुलिस ने जब उसे ढूंढ निकाला, तब युवती ने बताया कि उसने लड़के के साथ मंदिर में शादी कर ली है. उसने अपनी मां के साथ घर वापस जाने से भी साफ इनकार कर दिया और युवक के साथ रहने की बात कही. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास बड़ा बस हादसा, 2 लोगों की मौत; कई घायल

Latest and Breaking News on NDTV

'मर्जी से शादी की है, रिश्तेदारों से जान का खतरा'

मंगलवार को जब लड़की की मां ने उससे बात करने की इच्छा जताई, तो पुलिस ने उसे थाने बुलाया. मां और रिश्तेदारों के काफी समझाने के बावजूद युवती अपने फैसले पर अडिग रही. उसने पुलिस को लिखित बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के साथ रहना चाहती है. उसे अपने ही रिश्तेदारों से जान का खतरा है, इसलिए वह उनके साथ नहीं जाना चाहती. इस बयान के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर युवती को उनके हवाले करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की अपील- वायरल भ्रामक, भड़काऊ पोस्ट पर विश्वास न करें

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि युवती कानूनन बालिग है और अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर विश्वास न करें. पुलिस के अनुसार, कुछ लोग अनावश्यक रूप से दबाव बनाने और माहौल बिगाड़ने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं, जिन पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Pune News, Love Jihad, Hindu Girl Marries Muslim Boy, Black Magic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com