विज्ञापन

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में महासंग्राम, कौन किसके साथ, कहां किसका दबदबा? जानें हर बात

महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के ये चुनाव सिर्फ स्थानीय सत्ता का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि यह तय करेंगे कि 2029 की राजनीति की दिशा क्या होगी. क्या भाजपा शहरी महाराष्ट्र पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी? या महाविकास आघाड़ी वापसी कर नया राजनीतिक संदेश देगी? या फिर क्षेत्रीय और स्थानीय ताकतें सत्ता संतुलन को नया रूप देंगी?

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में महासंग्राम, कौन किसके साथ, कहां किसका दबदबा? जानें हर बात
Maharashtra Local Body Elections 2026: महाराष्ट्र के 29 नगरपालिकाओं की पूरी डिटेल्स.
  • महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जो राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे.
  • महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच नए गठबंधनों के साथ कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
  • मुंबई महानगरपालिका में भाजपा और शिवसेना गठबंधन के बीच मुकाबला खासा दिलचस्प और निर्णायक होगा.

Maharashtra Local Body Elections 2026: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव राज्य की राजनीति का सेमीफाइनल माने जा रहे हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद अब शहरी सत्ता पर कब्जे की यह लड़ाई न केवल दलों की संगठनात्मक ताकत, बल्कि नए गठबंधनों की दिशा और दशा भी तय करेगी. इस बार का चुनाव इसलिए भी अलग है क्योंकि कई नगर निगम वर्षों से प्रशासक राज में रहे हैं और बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच मतदाता पहली बार मतदान करने जा रहे हैं. 29 महानगरपालिकों में 15 जनवरी को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी.

बदली हुई राजनीति, नए गठबंधन:

राज्य में एक तरफ महायुति (भाजपा–शिवसेना शिंदे गुट–राष्ट्रवादी अजित पवार) मैदान में है, तो दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस–शिवसेना उद्धव गुट–राष्ट्रवादी शरद पवार) पूरी ताकत झोंक रही है. इसके अलावा मनसे, AIMIM, वंचित बहुजन आघाड़ी और कई स्थानीय आघाड़ियाँ कई शहरों में निर्णायक भूमिका में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई से पुणे तक: बड़े महानगरों की तस्वीर

मुंबई महानगरपालिका (BMC): 227 सीटों वाली देश की सबसे अमीर महानगरपालिका में मुकाबला सबसे दिलचस्प है.

पिछली सत्ता: शिवसेना (UBT) के नेतृत्व में

इस बार के समीकरण
महायुति: भाजपा + शिवसेना
UBT–मनसे–NCP (शरद पवार)
कांग्रेस–वंचित

मुंबई का परिणाम पूरे राज्य के राजनीतिक नैरेटिव को तय करेगा.

ठाणे और कल्याण-डोंबिवली:

ठाणे को शिंदे गुट का गढ़ माना जाता रहा है, जबकि कल्याण-डोंबिवली में भी शिवसेना-भाजपा का दबदबा रहा है. इस बार UBT-मनसे गठबंधन ने सीधी चुनौती दी है.

पुणे और पिंपरी-चिंचवड:

पश्चिम महाराष्ट्र की ये दोनों महानगरपालिकाएँ भाजपा का अभेद्य किला मानी जाती हैं. पुणे में भाजपा सभी 165 सीटों पर मैदान में है, वहीं पिंपरी-चिंचवड में भाजपा बनाम राष्ट्रवादी की सीधी लड़ाई है.

विदर्भ और मराठवाड़ा: कांग्रेस, AIMIM और वंचित का असर:

नागपुर: 151 सीटों वाले नागपुर में भाजपा का ऐतिहासिक दबदबा रहा है. हालांकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी शरद पवार गुट ने मजबूत प्रत्याशी उतारे हैं.

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)

यहां AIMIM एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है. भाजपा, शिवसेना (दोनों गुट) और AIMIM के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

अकोला, अमरावती, लातूर

इन शहरों में वंचित बहुजन आघाड़ी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दल भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं. अकोला में वंचित का प्रभाव निर्णायक माना जा रहा है.

उत्तर महाराष्ट्र और खानदेश

नाशिक, धुले, जलगांव और जालना में भाजपा मजबूत स्थिति में है, लेकिन महाविकास आघाड़ी और स्थानीय दलों की वजह से मुकाबला एकतरफा नहीं रहा. नाशिक में शिवसेना (UBT)–मनसे–कांग्रेस–NCP (SP) का संयुक्त प्रयोग खासा चर्चा में है.

मुस्लिम बहुल शहरों में अलग समीकरण

मालेगाव, भिवंडी, नांदेड और संभाजीनगर जैसे शहरों में AIMIM, समाजवादी पार्टी और स्थानीय आघाड़ियाँ सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखती हैं. मालेगाव में AIMIM सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.

स्थानीय आघाड़ियाँ और किंगमेकर राजनीति

कोल्हापुर, इचलकरंजी, अमरावती और अहिल्यानगर में स्थानीय विकास आघाड़ियाँ और निर्दलीय समूह सत्ता संतुलन तय कर सकते हैं. इन जगहों पर चुनाव परिणाम के बाद गठबंधन की राजनीति और तेज़ होने की संभावना है.

भाजपा शहरी इलाकों में अपनी पकड़ बरकरार रखने की कोशिश में है. शिवसेना (UBT) मुंबई-ठाणे बेल्ट को बचाने के लिए संघर्षरत है. कांग्रेस विदर्भ और मराठवाड़ा में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है. AIMIM और वंचित कई निगमों में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं.


2029 की राजनीति की दिशा तय करेगा यह चुनाव

29 महानगरपालिकाओं के ये चुनाव सिर्फ स्थानीय सत्ता का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि यह तय करेंगे कि 2029 की राजनीति की दिशा क्या होगी. क्या भाजपा शहरी महाराष्ट्र पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी? या महाविकास आघाड़ी वापसी कर नया राजनीतिक संदेश देगी? या फिर क्षेत्रीय और स्थानीय ताकतें सत्ता संतुलन को नया रूप देंगी? इन सवालों के जवाब जल्द ही महाराष्ट्र की शहरी राजनीति की तस्वीर साफ कर देंगे.

मुंबई महानगरपालिका (कुल सीटें – 227)

गठबंधन– भाजपा + शिवसेना

  • भाजपा – 137 सीटें (2 स्थानों पर नामांकन रद्द)
  • शिवसेना – 91 सीटें

शिवसेना (UBT) + मनसे + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

  • शिवसेना (UBT) – 163 सीटें
  • मनसे – 53 सीटें
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) – 11 सीटें

कांग्रेस + वंचित (साथ में)

  • कांग्रेस – 143 सीटें
  • वंचित – 50 सीटें
  • रासप – 5 सीटें

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 96 सीटें

नवी मुंबई महानगरपालिका (कुल सीटें – 111)

भाजपा – 110 सीटें

शिवसेना – 110 सीटें

कांग्रेस – 16 सीटें

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 20 सीटें

राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) – 19 सीटें

शिवसेना (UBT) + मनसे

शिवसेना (UBT) – 56 सीटें

मनसे – 25 सीटें

14 समर्थित उम्मीदवार

वसई–विरार महानगरपालिका (कुल सीटें – 115)

भाजपा और शिवसेना (साथ में)

भाजपा – 81 सीटें

शिवसेना – 27 सीटें

बहुजन विकास आघाड़ी – 113 सीटें

(मनसे के 2 उम्मीदवार BVA के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं, साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) ने बहुजन विकास आघाड़ी को समर्थन दिया है)

कांग्रेस – 10 सीटें

राष्ट्रवादी – 15 सीटें

शिवसेना (UBT) – 85 सीटें

कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका (कुल सीटें – 122)

निर्विरोध – 20 सीटें (भाजपा – 14, शिंदे शिवसेना – 6)

शिवसेना और भाजपा गठबंधन

  • शिवसेना – 62 सीटें
  • भाजपा – 40 सीटें

शिवसेना (UBT) और मनसे गठबंधन

  • शिवसेना (UBT) – 53 सीटें
  • मनसे – 35 सीटें

राष्ट्रवादी – 39 सीटें

कांग्रेस + वंचित + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

कांग्रेस – 52

वंचित – 15

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 33

उल्हासनगर महानगरपालिका (कुल सीटें – 78)

भाजपा – 78 सीटें

शिवसेना + ओमी कलानी + साई पार्टी

शिवसेना + ओमी कलानी – 67 सीटें

साई पार्टी – 11 सीटें

शिवसेना (UBT) + मनसे + कांग्रेस

शिवसेना (UBT) – 44 सीटें

मनसे – 14 सीटें

कांग्रेस – 32 सीटें

ठाणे महानगरपालिका (कुल सीटें – 131)

भाजपा + शिवसेना

भाजपा – 40 सीटें

शिवसेना – 87 सीटें

शिवसेना (UBT) + मनसे + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

शिवसेना (UBT) – 62 सीटें

मनसे – 28 सीटें

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 41 सीटें

कांग्रेस – 95 सीटें

वंचित – 60 सीटें

राष्ट्रवादी – 75 सीटें

भिवंडी–निजामपुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 90)

निर्विरोध निर्वाचन  – 6 सीटें

भाजपा + शिवसेना

भाजपा – 26

शिवसेना – 20

शिवसेना (UBT) + मनसे

शिवसेना (UBT) – 28

मनसे – 2

कांग्रेस – 58

समाजवादी पार्टी – 54

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 24

राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) – 37

AIMIM – 16

RPI (एकतावादी) – 8

पीस पार्टी – 2

कम्युनिस्ट पार्टी – 2

वंचित – 9

जय हिंद पार्टी – 5

आम आदमी पार्टी – 7

लोकहिंद पार्टी – 5

कोणार्क विकास आघाड़ी – 4

शहर विकास आघाड़ी – 4

पनवेल महानगरपालिका (कुल सीटें – 78)

महायुति

  • भाजपा – 71
  • शिवसेना – 4
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 2
  • RPI (आठवले गुट) – 1

महाविकास आघाड़ी

  • शेतकरी कामगार पार्टी – 33
  • शिवसेना (UBT) – 19
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 7
  • कांग्रेस – 12
  • मनसे – 2
  • समाजवादी पार्टी – 1
  • वंचित – 1

मीरा–भाईंदर महानगरपालिका (कुल सीटें – 95)

भाजपा – 88

शिवसेना – 81

कांग्रेस – 32

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 33

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 14

शिवसेना (UBT) + मनसे

शिवसेना (UBT) – 56

मनसे – 11

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (कुल सीटें – 115)

भाजपा – 92

शिवसेना (UBT) – 95

शिवसेना – 96

कांग्रेस – 71

राष्ट्रवादी – 75

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 23

AIMIM – 47

वंचित – 61

कोल्हापुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 81)

महायुति

  • भाजपा – 36
  • शिवसेना – 30
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 15

महाविकास आघाड़ी

कांग्रेस – 75 (मनसे के कुछ उम्मीदवार कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर)

शिवसेना (UBT) – 6

राजर्षि शाहू विकास आघाड़ी

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 23

आम आदमी पार्टी – 14

वंचित बहुजन आघाड़ी – 12

जनसुराज्य – 29

नागपुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 151)

भाजपा + शिवसेना

  • भाजपा – 143
  • शिवसेना – 8

कांग्रेस – 151

राष्ट्रवादी – 96

शिवसेना (UBT) – 56

मनसे – 22

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 79

सोलापुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 102)

महाविकास आघाड़ी

  • कांग्रेस – 45
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 20
  • शिवसेना (UBT) – 30
  • माकपा – 7

शिवसेना + राष्ट्रवादी

शिवसेना – 51

राष्ट्रवादी – 51

भाजपा – 102

अमरावती महानगरपालिका (कुल सीटें – 87)

कांग्रेस + शिवसेना (UBT)

कांग्रेस – 75

शिवसेना (UBT) – 12

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 14

राष्ट्रवादी – 87

भाजपा – 87

शिवसेना – 68

युवा स्वाभिमान पार्टी – 34

AIMIM – 25

अकोला महानगरपालिका (कुल सीटें – 80)

भाजपा + राष्ट्रवादी कांग्रेस

भाजपा – 62

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 14

शिवसेना – 73

महाविकास आघाड़ी

कांग्रेस – 49

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 24

शिवसेना (UBT) + मनसे

शिवसेना (UBT) – 55

मनसे – 9

वंचित – 53

रासप – 1

प्रहार – 1

AIMIM – 32

नाशिक महानगरपालिका (कुल सीटें – 122)

शिवसेना + राष्ट्रवादी

शिवसेना – 102

राष्ट्रवादी – 42

शिवसेना (UBT) + मनसे + राष्ट्रवादी (शरद पवार) + कांग्रेस

शिवसेना (UBT) – 79

कांग्रेस – 22

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 30

मनसे – 30

भाजपा – 118

वंचित – 55

पिंपरी–चिंचवड महानगरपालिका (कुल सीटें – 128)

भाजपा + RPI

  • भाजपा – 123
  • RPI – 5

(भाजपा के 2 उम्मीदवार बिनविरोध निर्वाचित)

राष्ट्रवादी कांग्रेस + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 118

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 11

(कुछ स्थानों पर मित्रतापूर्ण मुकाबला)

शिवसेना – 57 उम्मीदवार, 3 समर्थित

शिवसेना (UBT) – 50

कांग्रेस – 49

मनसे – 14

पुणे महानगरपालिका (कुल सीटें – 165)

भाजपा – 165

शिवसेना – 125

कांग्रेस + मनसे + शिवसेना (UBT)

कांग्रेस – 98

मनसे – 125

राष्ट्रवादी कांग्रेस + राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार)

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 122

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 43

चंद्रपुर महानगरपालिका (कुल सीटें – 66)

भाजपा + शिवसेना

भाजपा – 58

शिवसेना – 8

राष्ट्रवादी – 40

कांग्रेस + जनविकास सेना

कांग्रेस – 63

जनविकास सेना – 3

मनसे – 25

शिवसेना (UBT) + वंचित

शिवसेना (UBT) – 33

वंचित – 33

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 55

परभणी महानगरपालिका (कुल सीटें – 65)

राष्ट्रवादी कांग्रेस + राष्ट्रवादी (शरद पवार)

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 57

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 8

कांग्रेस + शिवसेना (UBT)

कांग्रेस – 26

शिवसेना (UBT) – 39

भाजपा – 40

शिवसेना – 35

वंचित – 39

AIMIM – 18

यशवंत सेना – 18

मनसे – 3

लातूर महानगरपालिका (कुल सीटें – 70)

भाजपा – 70

राष्ट्रवादी + रिपब्लिकन सेना

कुल – 60 सीटें

कांग्रेस + वंचित

कांग्रेस – 65

वंचित – 5

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 17

शिवसेना – 11

शिवसेना (UBT) – 9

AIMIM – 9

मालेगांव महानगरपालिका (कुल सीटें – 84)

भाजपा – 25

शिवसेना – 24

राष्ट्रवादी – 5

शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार)

(मनसे का समर्थन)

शिवसेना (UBT) – 11

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 12

कांग्रेस – 22

वंचित – 4

इस्लाम पार्टी + समाजवादी पार्टी

इस्लाम पार्टी – 47

समाजवादी पार्टी – 20

AIMIM – 57

नांदेड–वाघाळा महानगरपालिका (कुल सीटें – 81)

भाजपा – 70

कांग्रेस + वंचित

कांग्रेस – 58

वंचित – 14

शिवसेना

नांदेड उत्तर – 40 (स्वतंत्र लड़ाई)

नांदेड दक्षिण – 29 (राष्ट्रवादी के साथ गठबंधन)

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 63

AIMIM – 35

शिवसेना (UBT) – 39

सांगली–मिरज–कुपवाड महानगरपालिका (कुल सीटें – 78)

भाजपा – 78

शिवसेना – 65

राष्ट्रवादी – 33

कांग्रेस – 32

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 22

शिवसेना (UBT) – 32

मनसे – 6

जलगांव महानगरपालिका (कुल सीटें – 75)

महायुति

भाजपा – 46

शिवसेना – 23

राष्ट्रवादी – 6

शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार) + मनसे

शिवसेना (UBT) – 37

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 21

मनसे – 5

कांग्रेस + वंचित – 29

समाजवादी पार्टी – 8

आम आदमी पार्टी – 5

स्वराज्य शक्ति सेना – 12

AIMIM – 8

अहिल्यानगर महानगरपालिका (कुल सीटें – 68)

महाविकास आघाड़ी

शिवसेना (UBT) – 21

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 27

कांग्रेस – 13

भाजपा + राष्ट्रवादी कांग्रेस

भाजपा – 32

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 32

शिवसेना – 40

AIMIM – 6

बसपा – 4

सपा – 5

वंचित – 3

मनसे – 6

धुले महानगरपालिका (कुल सीटें – 74)

भाजपा – 58

शिवसेना + राष्ट्रवादी कांग्रेस

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 39

शिवसेना – 29

कांग्रेस + शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार) + मनसे

कांग्रेस – 21

शिवसेना (UBT) – 29

राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 19

मनसे – 4

AIMIM – 21

समाजवादी पार्टी – 7

बसपा – 5

वंचित बहुजन आघाड़ी – 3

जनता दल – 1

जालना महानगरपालिका (कुल सीटें – 65)

भाजपा – 65

शिवसेना – 63

कांग्रेस + शिवसेना (UBT) + राष्ट्रवादी (शरद पवार)

  • कांग्रेस – 44
  • शिवसेना (UBT) – 12
  • राष्ट्रवादी (शरद पवार) – 12

राष्ट्रवादी कांग्रेस + मनसे

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस – 50
  • मनसे – 5

वंचित बहुजन आघाड़ी – 20

AIMIM – 34

रासप – 1

इचलकरंजी महानगरपालिका (कुल सीटें – 65)

महायुति (राष्ट्रवादी और शिवसेना के बीच कुछ स्थानों पर मित्रतापूर्ण मुकाबला)

भाजपा – 58

शिवसेना – 11

राष्ट्रवादी कांग्रेस – 12

शिवसेना (UBT) – 18

शिव शाहू विकास आघाड़ी – 65 सीटें

(कांग्रेस + राष्ट्रवादी (शरद पवार) + मनसे + माकपा + अन्य दल)

यह भी पढ़ें - मुंबई के BMC चुनाव में जीत के लिए हर दांव, जानिए जासूसों को क्यों लगा रहीं पार्टियां

लेखक के बारे में
img
अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Local Body Elections 2026, BMC Election 2026, BMC Election 2026 Alliance, Mahayuti Vs Mahaaghadi, Maharashtra Nikay Chunav 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com