विज्ञापन
This Article is From May 02, 2020

महाराष्ट्र में कोरोना के 790 नए मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार के पार

शनिवार को राज्य में संक्रमण से 36 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 521 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र में कोरोना के 790 नए मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार के पार
Maharashtra Coronavirus Updates: राज्य में मृतकों की संख्या 521 हो चुकी है
मुंबई:

Maharashtra Coronavirus Updates: देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. देश में महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और यहां संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है. शनिवार को भी महाराष्ट्र में कोविड-19 के 790 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 12,296 हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत हुई है जिनमें से 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई है. राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से अभी तक 521 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में अभी तक 8,359 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 322 लोगों की मौत हुई है. इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए 121 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. राज्य में अभी तक 2,000 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में अभी तक 1,61,092 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है.

अगर देशभर की बात करें तो कोरोना संक्रमितों आंकड़ा बढ़कर 37,776 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा शनिवार शाम को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,223 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 37,776 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 2,411 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 10,018 मरीज ठीक को चुके हैं. रिकवरी रेट 26.64 प्रतिशत हो गया. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. लॉकडाउन के मौजूदा चरण को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus Updates, Coronavirus India Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com