विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'कोरोनावायरस को हम जरूर परास्त करेंगे'

राज्य में संक्रमण के दो लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'कोरोनावायरस को हम जरूर परास्त करेंगे'
CM ठाकरे ‘प्लाज्मा प्रोजेक्ट’ के तहत 20 एंबुलेंस, 100 वेंटिलेटर और 10 करोड़ रुपये BMC को सौंपे जाने के अवसर बोल रहे थे. (file pic)
मुंबई:

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि महामारी के खिलाफ चल रही जंग में जरूर कामयाबी मिलेगी. साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि प्रतिकूल हालात में सफलता तब मिलती है जब समाज का हर वर्ग मिलकर साथ आए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कोरोना वायरस संकट पर जीत हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है . राज्य में संक्रमण के दो लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं. ठाकरे ‘प्लाज्मा प्रोजेक्ट' के तहत 20 एंबुलेंस, 100 वेंटिलेटर और 10 करोड़ रुपये बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को सौंपे जाने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे.

मुंबई में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बीएमसी और टाटा समूह साथ मिलकर इस परियोजना पर काम कर रहा है. ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस के संकट को खत्म करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं . नागरिक और बड़े उद्यमी सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. हर कोई अथक मेहनत कर रहा है और इससे कामयाबी जरूर मिलेगी .

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय कई संगठन और लोग महामारी से मुकाबले के लिए आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि टाटा समूह भी आरंभ से ही पूरी ताकत के साथ राज्य सरकार के साथ खड़ा है . राज्य के पर्यटन मंत्री और मुंबई उपनगर जिला के प्रभारी मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए पहले दिन से ही विभिन्न समूह जुटा हुआ है .

Video:महाराष्ट्र में 8 जुलाई से खुलेंगे होटल-गेस्ट हाउस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus In Maharashtra, Uddhav Thackarey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com