विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2020

महाराष्ट्र: बृहन मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने पेश किया 33,441 करोड़ रुपये का बजट

बजट में विभिन्न राजस्व स्रोतों से 2020-21 में 28,448.30 करोड़ रुपये का राजस्व रहने का अनुमान है.

महाराष्ट्र: बृहन मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने पेश किया 33,441 करोड़ रुपये का बजट
बृहन मुंबई महानगर पालिका ने 33,441 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है.
  • बीएमसी ने 2020-21 के लिए बजट पेश किया है
  • बजट की कुल राशि 33,441 करोड़ रुपये है
  • देश के सबसे अमीर नगर निकाय है बीएमसी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहनमुंबई नगर पालिका (BMC) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया. इसमें मौजूदा कर ढांचे से छेड़छाड़ किए बिना विभिन्न तरह के लाइसेंस शुल्क में पांच प्रतिशत का इजाफा किया गया है. पालिका ने कुल 33,441 करोड़ रुपये का बजट रखा है. बीएमसी का अगले वित्त वर्ष का कुल बजट अनुमान पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8.95 प्रतिशत अधिक है. पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 30,692 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था. यह 2018-19 के बजट अनुमान से 12.5 प्रतिशत अधिक था.

BJP नेता ने शिवसेना पर किया प्रहार, बोले- ऐसे लोगों से गठबंधन किया जिनके झंडे में ‘चांद-सितारे' हैं

बीएमसी आयुक्त प्रवीण परदेशी ने बृहन मुंबई महानगर पालिका की स्थायी समिति के समक्ष यह बजट पेश किया. यद्यपि कर ढांचे को अपरिवर्तित रखा गया है, लेकिन जन्म प्रमाणपत्र, बाजार लाइसेंस इत्यादि विभिन्न तरह के लाइसेंस शुल्क की दर में पांच प्रतिशत इजाफा किया गया है.

बजट में विभिन्न राजस्व स्रोतों से 2020-21 में 28,448.30 करोड़ रुपये का राजस्व रहने का अनुमान है. यह वित्त वर्ष 2019-20 के बजट अनुमान 24,983.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.87 प्रतिशत अधिक है. बीएमसी ने बजट में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य सुविधाओं पर भी जोर दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com