देश में चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर बड़ा प्रदर्शन हो रहा है.
देश में चुनाव आयोग और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर चल रहे विवाद के बीच गांधी जयंती पर मुंबई का शिवाजी पार्क बड़े राजनीतिक और सामाजिक प्रदर्शन का केंद्र बन गया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में लोग यहां जुटे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई.
प्रदर्शन की अगुवाई CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने की. मंच से उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की बात कही. उन्होंने मुंबई से शुरू हुए आंदोलन को देशव्यापी अभियान में बदलने का ऐलान भी किया. आप हमारे साथ इस प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की खबर देख सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mumbai News, CJP, Gyanesh Kumar