विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

मुंबई: KEM अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, खोपड़ी से ढूंढ़े हत्या के सुराग

मुंबई में केईएम अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने बिना खाल की खोपड़ी पर विज्ञान और कला के मेल से ऐसा चेहरा बनाया कि महीनों पुरानी हत्या की गुत्थी सुलझ गई.

मुंबई: KEM अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, खोपड़ी से ढूंढ़े हत्या के सुराग
खोपड़ी ने खोला हत्या का राज.
  • केईएम के फोरेंसिक डॉक्टरों ने पेश की अद्भुत मिसाल
  • खोपड़ी से ढूंढ़े हत्या के सुराग
  • सात महीने पहले हुई थी हत्या
मुंबई: मुंबई में केईएम अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने बिना खाल की खोपड़ी पर विज्ञान और कला के मेल से ऐसा चेहरा बनाया कि महीनों पुरानी हत्या की गुत्थी सुलझ गई. पता चला कि खुद पत्नी ने पति की हत्या करवाकर पहचान मिटाने के लिए सिर धड़ से अलग कर दिया था और चेहरे की भी खाल खींच ली थी. अंबरनाथ की पहाड़ी में मिली इस खोपड़ी को पहले धड़ से अलग किया गया. फिर इसकी खाल खींच ली गई ताकि मृतक की पहचान न हो सके. लेकिन कातिलों को क्या पता था कि केईएम अस्पताल में फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर बिना खाल की खोपड़ी से असली शक्ल इस तरह निकाल लेंगे कि उनका राज़ बेपर्दा हो जाएगा.

शनिवार को जिस युवती का हुआ अंतिम संस्कार, सोमवार को वह पहुंच गई घर !

शव अप्रैल महीने में मिला था. शव की पहचान नहीं हो पा रही थी. हारकर पुलिस ने केईएम अस्पताल के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट से मदद मांगी. जिसके बाद ब्रिटेन से फॉरेंसिक फेसिअल रिकंस्ट्रक्शन की पढ़ाई कर चुकी डॉ हेमलता पांडे ने 3 महीने मशक्कत की और फिर उन्होंने वो चेहरा बना दिया जिससे सारी गुत्थी खुलती चली गई. घटना के 7 महीने बाद अब पत्नी सहित उसका प्रेमी और साथी गिरफ्तार हो चुके हैं.

दिल्ली : रोडरेज के बाद सनसनीखेज हत्याकांड का गुनाहगार आखिर पकड़ा गया

हालांकि देश में ऐसे कई मामले हैं जो मृतक के पहचान के अभाव में अनसुलझे पड़े हैं. देश मे अपनी तरह के पहले फोरेंसिक फेसिअल रिकंस्ट्रक्शन के जरिये वारदात सुलझाने में मिली सफलता के बाद अब बाकी वारदतों के सुलझने की उम्मीद बन गई है और पता चल रहा है कि कई पुलिस थानों ने फाइलों में बंद मामलों को खोलना भी शुरू कर दिया है.

VIDEO: खोपड़ी ने खोला हत्या का राज
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Murder Mystery, KEM Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com