विज्ञापन

बॉयफ्रेंड ने किया रेप तो नाबालिग ने दी जान, लिखा- पिता की बदनामी नहीं सह सकती, सहेलियों पर भी FIR

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरुड तालुका में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए इस कृत्य से आहत होकर और समाज में पिता की इज्जत खराब होने के डर से किशोरी ने जहर पीकर अपनी जान दे दी.

बॉयफ्रेंड ने किया रेप तो नाबालिग ने दी जान, लिखा- पिता की बदनामी नहीं सह सकती, सहेलियों पर भी FIR
रेप की घटना के बाद छात्रा ने जान दे दी है.
सोशल मीडिया
  • महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने के बाद जहर पीकर आत्महत्या की.
  • पीड़िता ने एक सुसाइड नोट में बताया कि प्रेमी और उसकी दो सहेलियों ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया था.
  • आत्महत्या का कारण मानसिक सदमा और समाज में पिता की बदनामी का डर बताया गया है, जिसके कारण उसने जहर पीया.
अमरावती:

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामले सामने आया है. रेप की इस घटना के बाद पीड़िता ने परिवार की इज्जत बचाने के जहर पीकर जान दे दी. पीड़िता का एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसके आधार पर उसके कथित प्रेमी के साथ सहेलियों का नाम भी शामिल है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले का है. जहां वरुड तालुका में एक नाबालिग लड़की ने जहर पीकर जान दे दी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी, उसके दोस्त और मृतका की दो सहेलियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

अमरावती के शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की घटना

घटना अमरावती के शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है. मौत से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, प्रेमी द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने से वह गहरे सदमे में थी. इसी मानसिक सदमे और 'समाज में बात फैलने पर पिता की बदनामी होगी' इस डर से, उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. इस घटना से पूरा अमरावती जिला दहल गया है. पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या करने वाली लड़की के प्रेमी, उसके एक दोस्त और दो सहेलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अमरावती के शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है. आत्महत्या करने से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. प्रेमी द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने से वह गहरे मानसिक सदमे में थी.

समाज में बात फैलने पर पिता की बदनामी का था डर

इसी सदमे और 'समाज में बात फैलने पर पिता की बदनामी होगी' इस डर से, उसने आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाया. "मैं अपने पिता पर कोई तनाव नहीं डाल सकती..." सुसाइड नोट में यह लिखकर 17 साल की लड़की ने अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि पीड़िता के आरोपी के साथ प्रेम संबंध थे. प्रेमी पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ बार-बार शारीरिक शोषण किया. आत्महत्या से पहले लिखे खत में इस बात का जिक्र है कि इस कृत्य में आरोपी की सहेलियों ने भी उसका साथ दिया. 

प्रेमी, दो सहेली और एक अन्य दोस्त पर FIR

बदनामी और पिता पर आने वाले मानसिक तनाव के डर से लड़की ने जहर पी लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत्यु से पहले लड़की द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम थे, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. शेंदुरजनाघाट पुलिस ने लड़की के 17 वर्षीय प्रेमी, उसकी दो सहेलियों और एक दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. 

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है. अपने सुसाइड नोट में पीड़िता ने अपनी जिंदगी के घटनाक्रम का जिक्र किया है. उसने बताया कि पिछले 10 महीनों से उसके आरोपी के साथ संबंध थे. उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी की दो सहेलियों ने भी इस मामले में उसका साथ दिया. समाज में बदनामी होगी और पिता को अपमान सहना पड़ेगा, इसी डर से उसने यह कदम उठाने की बात सुसाइड नोट में लिखी है.

अमरावती से शुभम बैस्कर का इनपुट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra Crime, Amravati, Amravati Crime Case, Student Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com