विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2019

नागपुर पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- RSS प्रमुख को महाराष्ट्र में सरकार गठन से मत जोड़िए

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का नाम महाराष्ट्र में सरकार गठन संबंधी कदमों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

नागपुर पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- RSS प्रमुख को महाराष्ट्र में सरकार गठन से मत जोड़िए
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
नागपुर:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का नाम महाराष्ट्र में सरकार गठन संबंधी कदमों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. भाजपा नेता ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शीर्ष पद संभालने के लिए राज्य में अपनी वापसी की खबरों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘देवेंद्र फड़णवीस नई सरकार का नेतृत्व करेंगे.' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन पर गतिरोध को दूर करने के लिए जल्द फैसला किया जाएगा. गडकरी ने कहा, ‘जो चल रहा है (सरकार गठन को लेकर) उससे आरएसएस सरसंघचालक को जोड़ना सही नहीं होगा.' उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना को राज्य में नई सरकार के गठन के लिए जनादेश मिला है.  

RSS प्रमुख से मिलने पहुंचे नितिन गडकरी बोले- शिवसेना से बात हो रही है, फडणवीस को ही बनना चाहिए CM

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही तनातनी के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर आनन-फानन में नागपुर पहुंचे हैं. नागपुर पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जल्द ही फैसला हो जाएगा. भाजपा ने नेता देवेंद्र फडनवीस को चुना है, तो ऐसे में उनके नेतृत्व में ही सरकार बननी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना से बातचीत हो रही है, जल्द ही समाधान निकाला जाएगा. जब उनसे महाराष्ट्र सरकार में नेतृत्व करने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में ही हूं, मुझे महाराष्ट्र आने की जरूरत नहीं है. 

VIDEO: BJP का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से करेगा मुलाकात

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, BJP, Shiv Sena, Maharashtra, Maharashtra News, Shiv Sena-BJP Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com