विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला : सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- पुलिस ने देश के खिलाफ षड़यंत्र का पर्दाफाश कर दिया

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा,‘‘गिरफ्तारी के बाद पुलिस के खिलाफ काफी बातें कही गईं और मीडिया में छद्म तथाकथित नव उदारवादियों ने माहौल बनाया कि बिना सबूत के गिरफ्तारियां की गईं.

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला : सीएम देवेंद्र  फड़नवीस ने कहा- पुलिस ने देश के खिलाफ षड़यंत्र का पर्दाफाश कर दिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कोरेगांव-भीमा हिंसा प्रकरण के सिलसिले में पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ राज्य पुलिस की जांच में हस्तक्षेप से इनकार करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया.  फड़नवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया कि पांच कार्यकर्ता वरवर राव, अरूण फरेरा, वर्नेन गोन्साल्विज, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा के खिलाफ राज्य पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई साजिश नहीं थी. ये सभी कार्यकर्ता 29 अगस्त से अपने घरों में नजरबंद हैं. मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ सुप्रीम कोर्ट  ने  राज्य सरकार और पुणे पुलिस को सही साबित कर दिया.  अदालत को जमा कराए ठोस साक्ष्य पर कोई शक नहीं है.’’ उन्होंने पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कहा, ‘‘पुलिस ने देश के खिलाफ षडयंत्र का पर्दाफाश कर दिया.’’  उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकार इस मामले में ‘‘उचित मंच’’ पर जाएगी.    

भीमा कोरेगांवः बीजेपी का हमला- सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुन शर्म से झुक जाएं राहुल गांधी

फड़नवीस ने गिरफ्तारी के बाद संवाददाता सम्मेलन करने के लिए भी राज्य पुलिस का बचाव किया जिसकी काफी आलोचना की गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तारी के बाद पुलिस के खिलाफ काफी बातें कही गईं और मीडिया में छद्म तथाकथित नव उदारवादियों ने माहौल बनाया कि बिना सबूत के गिरफ्तारियां की गईं. पुलिस को कहना पड़ा था कि गिरफ्तारियां प्रेरित नहीं है बल्कि असली और ठोस सबूतों के आधार पर की गईं.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम पुलिस के संवाददाता सम्मेलन के संबंध में फैसले का अध्ययन करेंगे. संवाददाता सम्मेलन महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि असल मुद्दा देश के खिलाफ साजिश का है. अगर संवाददाता सम्मेलन करना गलत था तो हम इसमें सुधार करेंगे.’’

Bhima-Koregaon Case : सुप्रीम कोर्ट ने कहा - मामले की SIT जांच नहीं होगी, नज़रबंदी चार हफ्ते तक बनी रहेगी

फड़नवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट  के फैसले के बाद राजनीति दलों को राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए वरना राजनीतिक दलों का पर्दाफाश हो जाएगा.

SC ने कहा - भीमा कोरेगांव मामले की SIT जांच नहीं होगी​
 
इनपुट : भाषा से

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhima Koregaon Arrests Case, Devendra Fadnavis-Bhima Koregaon Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com