विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2020

Maharashtra Coronavirus Report: मुंबई में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5000 के पार, 1 दिन में बढ़े 602 केस

मुंबई में शनिवार को 602 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 5000 के पार पहुंच गया.

Also Read in
Maharashtra Coronavirus Report: मुंबई में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5000 के पार, 1 दिन में बढ़े 602 केस
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 5059
  • महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 7000 के पार
  • अब तक हो चुकी है 323 संक्रमितों की मौत
मुंबई:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus in Maharashtra) का सबसे भयानक रूप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. बीते दिन राज्य में 22 संक्रमितों की मौत हो गई, इसमें मुंबई पुलिस के एक कांस्टेबल भी थे. शनिवार को राज्य में कोरोना के 811 नए मामले सामने आए. सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,628 हो गई है. महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश के सभी शहरों में अगर कोरोना के मामलों की बात करें तो मुंबई इन सब में सबसे आगे हैं. मायानगरी में शनिवार को 602 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 5000 के पार पहुंच गया. वहां संक्रमितों की कुल संख्या 5,059 हो गई है. मुंबई में अब तक 191 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 323 लोगों की जान जा चुकी है.

कांस्टेबल की मौत पर मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट के जरिए शोक जाहिर करते हुए बताया कि जिस कांस्टेबल की जान गई, उनका नाम चंद्रकांत गणपत पेंदुरकर (57) था. वह वकोला पुलिस स्टेशन में तैनात थे. वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे. शनिवार को पुणे में चार लोगों की मौत, पुणे के ग्रामीण इलाके में एक, मालेगांव में एक, पिंपरी चिंचवाड़, धुले और शोलापुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई. राज्य सरकार ने बताया कि शनिवार को मारे गए 22 लोगों में से 13 लोग डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा, दिल संबंधी बीमारी व टीबी जैसी बीमारियों से ग्रसित थे.

महाराष्ट्र में अभी तक 1076 लोगों ने कोरोना को हराया है. सभी लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं. 1,25,393 लोगों को घरों में क्वारंटाइन किया गया है. 8000 लोग सरकारी व्यवस्थाओं के तहत क्वारंटाइन किए गए हैं. शनिवार को एशिया से सबसे बड़े स्लम कहे जाने वाले इलाके धारावी से कोरोना के 21 मामले सामने आए. वहां संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है और अब तक 14 लोगों की मौत हुई है. करीब दो किलोमीटर के एरिया में फैले धारावी में 7 से 8 लाख लोग रहते हैं. धारावी से लगातार कोरोना के मामले सामने आने से राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ रही हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि वह धारावी समेत पूरे राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव कोशिशें कर रहे हैं.

VIDEO: जरूरी सामान के अलावा कुछ और ऑनलाइन नहीं बेच पाएंगी कंपनियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Mumbai, Covid 19 Mumbai, Dharavi Coronavirus, Maharashtra Coronavirus, Coronavirus, COVID 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com