विज्ञापन

Maharashtra: जायकवाड़ी बांध में पिकनिक मनाने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

रविवार को सातों युवक जायकवाड़ी बांध और आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए पहुंचे थे. शाम को सभी बांध के जलाशय के किनारे पहुंचे तो दो युवक गहरे पानी में उतर गए, जिससे वह बह गए.

Maharashtra: जायकवाड़ी बांध में पिकनिक मनाने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में रविवार को पिकनिक मनाने गए दोस्तों के एक ग्रुप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पैठण स्थित जायकवाड़ी बांध क्षेत्र में उनके दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए. जानकारी के अनुसार, मुकुंदवाड़ी क्षेत्र के अंबिकानगर निवासी सात युवक रविवार को जायकवाड़ी बांध और उसके आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए पहुंचे थे.

दिनभर घूमने-फिरने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी युवक बांध के जलाशय के किनारे पहुंचे, जहां कुछ युवक पानी के पास गए. इसी दौरान अनिकेत मनू भारती (19) और 18 वर्षीय संकेत सिद्धार्थ खरात पानी में उतर गए. बताया जा रहा है कि दोनों को बांध की गहराई और पानी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं था.

साथियों ने मदद को लगाई आवाज

पानी में उतरने के कुछ पल बाद दोनों युवक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते वे डूबने लगे और तेज प्रवाह में लापता हो गए. अपने दोस्तों को डूबता देख अन्य साथियों ने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई. शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया.

कई घंटे बाद मिला एक शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बचाव दल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. कई घंटों की मशक्कत के बाद बचाव दल को संकेत खरात का शव बरामद हुआ. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

दूसरे शव की तलाश जारी

वहीं, रविवार देर रात तक चले व्यापक सर्च ऑपरेशन के बावजूद अनिकेत भारती का कोई सुराग नहीं मिल सका. उसकी तलाश के लिए अभियान जारी रखा गया. इस दर्दनाक घटना से मृतक युवकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बांध, नदी और जलाशयों के आसपास जाते समय सावधानी बरतें. पानी की गहराई और बहाव की जानकारी के बिना जलाशयों में उतरने से बचें.

ये भी पढ़ें- पुणे में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 23 पहुंची, कई इलाकों से भारी मात्रा में मेथेनॉल और अवैध शराब बरामद

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Jayakwadi Dam, Chhatrapati Sambhajinagar News, Drown In Dam, Friends Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com