विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2020

एक्ट्रेस की प्राइवेट तस्वीरें की सोशल मीडिया पर शेयर, कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक 28 साल के कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. उसपर आरोप है कि उसने एक एक्ट्रेस और उसके दोस्त की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं.

एक्ट्रेस की प्राइवेट तस्वीरें की सोशल मीडिया पर शेयर, कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार
अदालत ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • एक्ट्रेस की उसके बॉयफ्रेंड के साथ थीं प्राइवेट तस्वीरें
  • आरोपी कास्टिंग डायरेक्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट
  • सोशल मीडिया पर आरोपी के कई फर्जी अकाउंट
मुंबई:

मुंबई पुलिस ने एक 28 साल के कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. उसपर आरोप है कि उसने एक एक्ट्रेस और उसके दोस्त की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं. आरोपी का नाम महावीर तक उर्फ नकुल है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बॉयफ्रेंड भी कास्टिंग डायरेक्टर है. महावीर ने कुछ महीनों पहले उसे एक सीरियल के कास्टिंग के काम के लिए तीन लाख रुपये दिए थे. किसी कारणवश उस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया. जिसके बाद महावीर ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड से अपने पैसे वापस मांगे और उसका मोबाइल फोन ले लिया.

पुलिस ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस के एक दोस्त ने उसे बताया कि उसने उसके बॉयफ्रेंड के साथ एक्ट्रेस की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस और उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

नित्यानंद के खिलाफ मामले की जांच करने आश्रम पहुंचे पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही बच्चों को पोर्न दिखाने का केस

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, महावीर तक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई फर्जी अकाउंट बनाए हुए थे. मामले की जांच की जा रही है.

VIDEO: घर में घुसकर रेप करने वाला सनकी आरोपी गिरफ्तार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Casting Director, Actress Private Pics, Mumbai, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com