विज्ञापन

अशोक खरात केस में नया मोड़, जिसने शिकायत की वही निकला आरोपी, पुलिस को मिले 121 अश्लील वीडियो क्लिप

भोंदू बाबा के नाम से मशहूर अशोक खरात केस में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है. जानकर हैरानी होगी कि जिस व्यक्ति ने बाबा के खिलाफ शिकायत की, वही अब पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी बन गया है.

अशोक खरात केस में नया मोड़, जिसने शिकायत की वही निकला आरोपी, पुलिस को मिले 121 अश्लील वीडियो क्लिप
nashik ashok kharat news
  • नाशिक के सेक्स स्कैंडल में अशोक खरात के खिलाफ शिकायत करने वाला रवींद्र गणपत एरंडे अब आरोपी बन चुका है
  • रवींद्र के मोबाइल और टैबलेट से 121 अश्लील वीडियो क्लिप पुलिस ने बरामद की हैं, जिससे नई जांच शुरू हुई
  • एरंडे ने पहले चोरी की शिकायत की थी, लेकिन जांच में उसके खिलाफ यौन शोषण और अत्याचार का मामला दर्ज हुआ
नाशिक:

नाशिक के चर्चित सेक्स स्कैंडल केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. भोंडू बाबा के नाम से मशहूर अशोक खरात के मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. खरात की शिकायत करने वाला शख्स अब खुद ही आरोपी बन गया है. रवींद्र गणपत एरंडे नाम के शख्स के खिलाफ यौन शोषण और एट्रोसिटी (अत्याचार) का मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल और टैबलेट से 121 अश्लील वीडियो क्लिप मिले हैं.

 केस में आ गया नया मोड़ 

भोंदू बाबा के नाम से मशहूर अशोक खरात केस में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है. जानकर हैरानी होगी कि जिस व्यक्ति ने बाबा के खिलाफ शिकायत की, वही अब पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी बन गया है. यौन शोषण और एट्रोसिटी (अत्याचार) का आरोप झेल रहे रवींद्र गणपत एरंडे के पास से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. शुरुआत में, एरंडे ने सातपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका मोबाइल और टैबलेट चोरी हो गया है और कुछ अज्ञात लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जबरन वसूली (extortion) का मामला दर्ज किया था. 

एरंडे की FIR के बाद, पुलिस ने ऑफिस बॉय आकाश बाकरे और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जांच के दौरान नासिक पुलिस ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर शिकायत करने की अपील की थी. फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें- 132 खाते, एक नॉमिनी! ढोंगी बाबा अशोक खरात से जुड़ा बड़ा वित्तीय जाल उजागर, शिरडी पुलिस ने तेज की जांच

पुलिस को मिले 132 संदिग्ध खाते,1.20 करोड़ के ट्रांजेक्शन सामने आए

बीते शुक्रवार अशोक खरात से जुड़े खातों की भी जांच हुई जिसमें कथित वित्तीय लेन‑देन के जाल की परतें खुली हैं. शिरडी पुलिस (Shirdi Police) को जांच में ऐसे 132 संदिग्ध बचत और सावधि जमा (FD) खाते मिले हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति अशोक खरात को नॉमिनी बनाया गया है.ये खाते शिरडी क्षेत्र की दो स्थानीय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों (पैट-संस्थाओं) में फैले हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में खरात के करीबी सहयोगी नमकरण अवारे से गहन पूछताछ शुरू की है.अधिकारियों के मुताबिक, अवारे और उसके परिजनों के नाम पर समता क्रेडिट सोसायटी में छह खातों के जरिए करीब ₹1.20 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी मिली थी क्लीन चिट... ढोंगी बाबा अशोक खरात की एक और काली करतूत आई सामने
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kharat Arrest, Ashok Kharat News, Nashik Sex Scandal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com