विज्ञापन

'चमत्कार दिखाओ और 21 लाख ले जाओ', नासिक में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती, कार्यक्रम रद्द करने कराने की मांग

Maharashtra Hindi News: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का आज महाराष्ट्र के नासिक में होने वाला कार्यक्रम विवादों में घिर गया है. महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है.

'चमत्कार दिखाओ और 21 लाख ले जाओ', नासिक में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती, कार्यक्रम रद्द करने कराने की मांग
धीरेंद्र शास्त्री का 2 मई को नासिक में प्रस्तावित है कार्यक्रम.

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) के महाराष्ट्र के नासिक में आज होने वाले कार्यक्रम को रद्द करने की मांग उठ रही है. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने चेतावनी दी है कि अगर कार्यक्रम होता है तो आंदोलन करेंगे. साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी है कि अगर वह कोई चमत्कार दिखाएंगे तो उन्हें 21 लाख रुपये देंगे. कार्यक्रम के विरोध में समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है. समिति ने संत तुकाराम महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में दिए गए बयानों पर समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है.

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का आरोप है कि चमत्कार जैसे दावे करके अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है. ज्ञापन में दावा किया गया है कि उन्होंने महाराष्ट्र के संतों और महापुरुषों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जादू-टोना विरोधी अधिनियम के मद्देनजर कार्यक्रम को अनुमति न देने की मांग की गई है.

समिति ने साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति और समान विचारधारा वाले संगठनों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा.

चमत्कार को लेकर दी चुनौती

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री को सार्वजनिक चुनौती दी है कि अगर वे वैज्ञानिक कसौटी पर अपने दावे सिद्ध कर देते हैं तो उन्हें 21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. समिति का कहना कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री 10 व्यक्तियों के मन की बात, उनका नाम, गांव और पता सही-सही पहचान कर दिखाएं.

धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपनी हालिया बयानों को लेकर विवाद पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान का सोशल मीडिया पर गलत अर्थ निकाला गया. शास्त्री ने कहा कि मैं जिस स्वराज और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का सम्मान करता हूं, उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का स्थान सर्वोच्च है. उनके बारे में नकारात्मक बोलना तो दूर, मैं ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकता.

ये पढ़ें- 'गलत बोलना तो दूर, सपने में भी नहीं सोच सकता...', धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज को लेकर दी सफाई

(नासिक से राहुल वाघ की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bageshwar Baba, Bageshwar Baba Controversy, Dhirendra Shastri, Bageshwar Baba Nashik, Andhashraddha Nirmoolan Samiti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com