विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2018

अहमदनगर मेयर चुनाव में बसपा ने दिया बीजेपी को समर्थन, मचा सियासी तूफान

मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर मेयर चुनाव (Ahmednagar Mayor Election) का है. भाजपा के बाबासाहेब वाकले 37 मतों के साथ अहमदनगर के मेयर निर्वाचित हुए.

अहमदनगर मेयर चुनाव में बसपा ने दिया बीजेपी को समर्थन, मचा सियासी तूफान
बीजेपी के बाबासाहेब वाकले 37 मतों के साथ अहमदनगर के मेयर निर्वाचित हुए.
  • महाराष्ट्र के अहमदनगर मेयर चुनाव का मामला
  • बसपा और राकांपा ने दिया बीजेपी को समर्थन
  • भाजपा के बाबासाहेब वाकले 37 मतों के साथ बने मेयर
मुंबई:

मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भले ही भाजपा के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हो, लेकिन बसपा के समर्थन से बीजेपी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर मेयर चुनाव (Ahmednagar Mayor Election) का है. भाजपा के बाबासाहेब वाकले 37 मतों के साथ अहमदनगर के मेयर निर्वाचित हुए. भाजपा के पास 68 सदस्यीय नगर निकाय में सिर्फ 14 सीटें थी, लेकिन राकांपा के 18, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चार और एक निर्दलीय पार्षद ने उनके पक्ष में मतदान किया. वहीं, शिवसेना 24 सीटों के साथ नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी है. कांग्रेस के पांच सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहे.

बसपा प्रमुख मायावती बोलीं, उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ, कानून नाम की कोई चीज नहीं

कांग्रेस के एक पदाधिकारी कहा कि अहमदनगर महानगरपालिका में राकांपा के कदम को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त था. कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा, ‘जब तक पार्टी (राकांपा) स्थानीय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तब तक उसकी विश्वसनीयता संदिग्ध रहेगी'. उन्होंने कहा कि यही पद्धति राज्य स्तर पर भी दोहराई जा सकती है. इस बीच, राकांपा के प्रदेश इकाई प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा के साथ जाने का स्थानीय नेताओं का फैसला अस्वीकार्य है. आपको बता दें कि अहमदनगर मेयर चुनाव में राकांपा और बसपा के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है.पार्टी इससे निपटने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है. (इनपुट- भाषा से भी)

 

VIDEO: मायावती ने कहा कि बीजेपी से जनता परेशान थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmednagar Mayor Election, Maharashtra, BSP, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com